खेतिया~नगर पंचायत परिषद खेतिया में श्री-दशरथ निकुम बने अध्यक्ष व श्री -चेतन जैन-/बने उपाध्यक्ष* ~~


खेतिया...नगरीय निकाय चुनाव के तहत नगर परिषद में भाजपा के 10 कांग्रेस के 4 व एक निर्दलीय पार्षदों का शासन द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल ने नगर पंचायत परिषद खेतिया के नवनिर्वाचित पार्षदों के प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न कराया जिसके तहत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से दशरथ निकुम,व कांग्रेस से दिपाली बागुल, के नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। भाजपा के प्रत्याशी -निकुम को -10मत मिले वही कांग्रेस की दिपाली को -5-मत मिले भाजपा के श्री-दशरथ निकुम अध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा के-चेतन जैन व कांग्रेस की ओर से -दिनेश सोनिस-नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। मतदान में भाजपा के-चेतन जैन को -9 मत व कांग्रेस के -दिनेश -को-6 मत मिले,इस प्रकार श्री-चेतन जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष निकुम एवं उपाध्यक्ष-चेतन जैन का कहना है कि नागरिकों ने 15 पार्षदों के रूप में हमें आशीर्वाद दिया है हम सम्मिलित रूप से शहर के विकास के लिए कटिबद्ध है स्थापित परंपराओं व मर्यादाओं का पालन करते शहर विकास के लिए मजबूत आधार बनाकर संपूर्ण शहर को विकास करेंगे। पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल ने नगरी निकाय चुनाव व प्रथम सम्मेलन में मिले सभी नागरिक को जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के सहयोग के लिए विनम्र आभार व्यक्त किया है नई परिषद के गठन के साथ ही आज से कार्यकाल प्रारंभ हो गया है शहर के नागरिकों ने नवनिर्वाचित परिषद को बधाई देते हुए शहर के विकास में अग्रणी होने की शुभकामनाएं भी दी। नगरी निकाय चुनाव में जहां भाजपा ने एकजुटता के साथ चुनाव अभियान संचालित किया वहीं कांग्रेस पूरी तरीके से खेतों में बिखरी नजर आई जिससे कांग्रेस के लिए विपरीत परिणाम सामने आए।
Share To:

Post A Comment: