बड़वानी/खेतिया में हुई 11 लाख से अधिक की चोरी, पुलिस जुटी जांच में फॉरेंसिक टीम पहुंच रही खेतिया*~~

खेतिया से राजेश नाहर~~


 खेतिया,,,, सोमवार की मध्य रात्रि में पानसेमल रोड स्थित संचेती कोटैक्स में चोरों की टीम ने धावा बोला ऑफिस में रखी तिजोरी व परिसर में खड़ी इनोवा कार उठाकर ले गए घटना की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री मालिक दिलीप जैन ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने तत्परता से जांच प्रारंभ की वह खोजबीन में जुटी
। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री रोहित अलावा भी खेतिया पहुंच गए हैं वही खेतिया से लगी महाराष्ट्र की सीमा के श्री खेड़ गांव के निकट खेत में खाली पड़ी तिजोरी व कुछ दूरी पर इनोवा कार भी मिली। संचेती कोटैक्स के दिलीप जैन का कहना है की तिजोरी में 12 से 13 लाख रुपए थे जो नहीं मिले।कपास का व्यवसाय करने हेतु नगद भुगतान हेतु रकम रखना होती है,इस घटना से सभी व्यापारीयो में रोष है,चोरी के आरोपी शिघ्र पकड़ें जाने चाहिये पुलिस विभाग के आला अधिकारी वह फॉरेंसिक टीम खेतिया पहुंच रही है।
खेतिया में हुई बड़ी चोरी की सभी जगह चर्चा है,पुलिस रात से ही सर्चिंग अभियान प्रारंभ कर दिया है। SDOP रोहित अलावा का कहना है कि पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया है,फोरेंसिक टीम व डॉग स्कवाड भी आ रही है,पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की कोशिश कर रही है वही पुलिस के आला अफसर खेतिया पहुंच गए।


Share To:

Post A Comment: