बड़वानी~विधानसभा पानसेमल की विकास यात्रा ढोल-मांदल की थाप पर पहुंची मोरतलाई~~

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ पहुंचे ग्राम मोरतलाई की विकास यात्रा में ~~

बड़वानी /विधानसभा पानसेमल की विकास यात्रा जब ग्राम मोरतलाई पहुंची तो ढोल मांदल की थाप एवं भजन मण्डलियों के गीतों के साथ विकास यात्रा का स्वागत ग्रामीण महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर किया। इस विकास यात्रा में कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर ने भी पहुंचे। विकास यात्रा के कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, जनपद पंचायत पानसेमल अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे, जनपद सदस्य चन्द्रकला पण्डित, ग्राम के सरपंच श्री देवीदास बोरसे, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर चोपड़ा ने 22 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभों का वितरण किया। 
 कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय योजनाआंे की जानकारी के लिए विकास यात्राएं जिले की चारांे विधानसभाआंे में निकाली जा रही है। पात्र व्यक्तियांे को शासन की योजनाआंे का लाभ देकर हितलाभांे का वितरण किया जा रहा है । इसके पश्चात् भी अगर किसी कारणवश कोई हितग्राही छूट गया है, तो वह विकास यात्रा के दौरान अपना आवेदन दे सकता है। 
इन हितग्राहियांे को किया गया लाभान्वित 
 ग्राम मोरतलाई की विकास यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड योजना के तहत कैलाश राठौड़, प्रकाश पंवार, धर्मराय पंवार, सुनिल अमरसिंग, लताबाई अर्जुन, रघुनाथ पंवार, किशोर पदमोर को, वृद्धावस्था पेंशन के तहत रंजनाबाई शंकर, तपलीबाई नंदलाल, देवीराम शिवदास, मंगलाबाई दिलीप, दमोतीबाई प्रकाश, सुदाम चैहान, पेमीबाई सुदाम एवं चिताबाई तुकाम को, नवसाबाई नत्थू को खाद्यान्न पात्रता पर्ची, संबल योजना के तहत आत्माराम नामदेव, दिलीप आत्माराम, मीराबाई आत्माराम, जयश्री अहिरे, दियासी हीरालाल, गीता सोहनलाल को संबल कार्ड का वितरण किया गया। 
ग्राम के उन्नतशील कृषक के खेत का किया निरीक्षण 
 ग्राम मोरतलाई से खेतिया जाते हुए कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने उन्नतशील कृषक श्री ईश्वर हरी के खेत में लहलहाती फसल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कृषक ने बताया कि उन्होने अपने खेत मंे गन्ना की फसल के बीच मंे चना की फसल भी लगा रखी है। इस पर कलेक्टर ने फसल का रकबा, सिंचाई की स्थिति एवं फसल का विक्रय किस प्रकार किसान द्वारा किया जाता है इस संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। 
विकास यात्रा के दौरान ग्राम में हुए भूमिपूजन एवं लोकार्पण 
 विधानसभा पानसेमल की विकास यात्रा क दौरान ग्राम मोरतलाई में जनपद पंचायत पानसेमल अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे, जनपद सदस्य चन्द्रकला पण्डित, ग्राम के सरपंच श्री देवीदास बोरसे ने 43.80 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन, 7.36 लाख की लागत से बनने वाले बोल्डर वाल का भूमिपूजन एवं नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
Share To:

Post A Comment: