बड़वानी~कलेक्टर ने की सीएम हेल्प लाईन की वीडियो कांफें्रसिंग के माध्यम से समीक्षा~~
बड़वानी /कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने गुरूवार को प्रातः 10 बजे कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में सीएम हेल्प लाईन की लंबित शिकायतों के संबंध में वीडियों कांफे्रंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने वाले 16 अधिकारियों के विरूद्ध वेतन काटने की कार्यवाही के निर्देश दिये है।
कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि जिले में कुल 1660 शिकायते लंबित है। जिनमें एल वन स्तर पर 627, एल-2 स्तर पर 172, एल-3 स्तर पर 424 तथा एल-4 स्तर पर 437 शिकायते लंबित है। इन शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करवाया जाये।
लंबित शिकायतों में कमी लाने के लिए कलेक्टर डाॅ. शुक्रवार को पुनः कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में प्रातः 9 बजे सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा की जायेगी।
इन अधिकारियों के वेतन काटने के दिये आदेश
वीडियों कांफे्रंसिंग के माध्यम से सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने बैठक से अनुपस्थित पाये जाने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजपुर श्री चन्द्रकांत जैन का आगामी आदेश तक वेतन आहरण नही करने के निर्देश दिये। वही समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारी निवाली श्री रूपसिंह सोलंकी, प्रभारी सीएमओ खेतिया श्री हुुकुमसिंह निगवाल, सीएमओ ठीकरी श्री प्रेम वासुरे, सीएमओ पलसूद श्री देवेन्द्र वत्स, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री निलेशसिंह रघुवंशी, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डाॅ. एनएल गुप्ता, जनपद पंचायत राजपुर सीईओ श्री अशोक कुमार जैन, जनपद पंचायत पानसेमल सीईओ श्री महेश पाटीदार, जनपद पंचायत पाटी सीईओ श्री मनोज निगम, जनपद पंचायत निवाली सीईओ श्री चंदरसिंह मण्डलोई, जनपद पंचायत ठीकरी सीईओ श्री केआर कानूड़े, प्रभारी तहसीलदार वरला श्री जगदीश रंधावा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री विनोद कुमार मण्डलोई, संभागीय परियोजना यंत्री पीआईयू श्रीमती आरती यादव, सहायक गे्रड-2 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़वानी श्री संतोष डावर का एक दिवस का वेतन काटने के आदेश दिये है।


Post A Comment: