बड़वानी~वीर सपूत श्री हरिओम तिरोले को युवाओं ने दी श्रद्धांजलि~~

बड़वानी /प्राचार्य डॉ. एन एल गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानन्द करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा बड़वानी जिले के माँ भारती के वीर सपूत श्री हरिओम तिरोले को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थी करण जमरे ने बताया कि श्री तिरोले बड़वानी जिले के निवाली विकास खंड के ग्राम सिदड़ी के रहने वाले थे। कोलकाता में उनका देहावसान हुआ। वे 2014 में सेना के लिए चुने गए थे और 2015 में जम्मू में उनकी पहली पोस्टिंग लांस नायक के पद पर हुई थी। युवा विद्यार्थियों ने देश सेवा के उनके जज्बे को नमन करते हुए दो मिनिट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्षा मालवीया, स्वाति यादव, प्रीति गुलवानिया, वर्षा मुजाल्दे, सुभाष चैहान, तुषार गोले, खुशी अग्रवाल, सुरेश कनेश, डॉ. मधुसूदन चैबे उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: