धार~भाजपा विकास का द्वार है, यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों तक लाभ पहुंचाना- मंत्री दत्तीगांव ~~

बदनावर विधानसभा क्षेत्र के अनारद, लसुड़िया सहित कई गांवों में पहुंची विकास यात्रा ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

प्रदेश में जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और गांव में विकास की नई इबारत लिखने के लिए प्रदेश सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। इसके तहत धार जिले में भी यात्राएं निकाली जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बदनावर विधानसभा के ग्राम अनारद मेंं विकास यात्रा पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यात्रा की अगवानी ग्राम के सरपंच रतनलाल वसुनिया ने की। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, यात्रा प्रभारी अशोक जैन, मनोज सोमानी, मुन्नालाल बाकौली, आशाराम यादव, रतनलाल यादव, गोपाल बिल्लौरे आदि थे। कार्यक्रम में मंत्री दत्तीगांव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास का द्वार है। यहां शासन की योजना हर नीचले तबके के व्यक्ति तक पहुंचाना है। वहीं विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव में किए गए विकास और जनता को शासन द्वारा दिए जा रहे लाभों को बताना और अन्य विकास कार्यों को गति देने है। साथ ही बचे हुए कार्यों को जमीनी स्तर पर लाना सरकार का मकसद है।
सरकार जनता की हितैषी 
मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को योजनाओं के माध्यम सेलाभांवित करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति को विकास और मूलभूत सुविधाएं मिले। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई व शादी तक की चिंता सरकार कर रही है। अब मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू हुई है, जो महिलाओ के लिए फायदेमंद होगी। श्री दत्तीगांव ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन कार्य कर रहा है। शासन की योजनाएं प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलें इसकी जिम्मेदारी सभी जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी व कर्मचारी निभाए। उ 
ग्रमीणों के साथ किया भोजन
कार्यक्रम के बाद सहभोज का भी आयोजन रखा गया था। वही ग्रामीणों के साथ मंत्री दत्तीगांव ने भोजन किया। साथ ही लोगों के बातकर उनकी समस्याएं जानी व उनके निराकरण का आश्वासन दिया। गांव के विकास के लिए भी कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। वहीं ग्रामीणों की मांग को मंजूर करते हुए निर्माण कार्यों की भी सौगात देने की बात कही। 
आज होगी यात्रा पूरी 
शुक्रवार को विकास यात्रा कालुखेÞ्रड़ी से 7 बजे प्रारंभ होकर ग्राम लसुडिया, अनारद, मलगांव, उमरियाबड़ा, सकतली, सांभर, भिडौताखुर्द, बालोदाबुजुर्ग होते हुए ग्राम पंचायत भवन रामपुर में रात्रि विश्राम किया। वही 20 दिवसीय विकास यात्रा का समापन 25 फरवरी शनिवार को होगा। अंतिम दिन यात्रा ग्राम सुनारखेडी से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा शाम को गांव गोविंदपुरा पहुंचेगी। जहां यात्रा का पूर्ण रूप से समापन होगा।
यह थे मौजूद 
विकास यात्रा में मंत्री श्री दत्तीगांव के अलावा राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा की ओर से बनाए गए विकास यात्रा प्रभारी अशोक जैन धार, नवनीत जैन, हेमसिंह पटेल मनोज सोनामी, मुन्नालाल पटेल, नारायण पटेल, जितेंद्र सिंह मंडलोई, गोवर्धनसिंह गोहिल,तहसीलदार विनोद राठौड़, सीईओ जनपद मारिशा शिंदे, पीएचई राकेश डाबर, सचिव कल्याण सिंह पंवार, सहसचिव राहुल यादव, विक्रम पहलवान आदि मौजूद थे। आभार आशीष यादव ने माना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस मौके पर ग्राम पंचायत अनारद, मलगांव, उमरिया बड़ा में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया गया। वहीं योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।
Share To:

Post A Comment: