धार~वाहन फूंका- लोडिंग वाहन की टक्कर से युवक की मौत के बाद लोगों का हंगामा~~

वाहन चालक को लोगों ने जमकर पीटा, गिड़गिड़ाता रहा मेरी गलती नहीं~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।


 शहर से कुछ किलोमीटर दूर ज्ञानपुरा के नजदीक रविवार दोपहर में एक लोडिंग वाहन ने एक बाईक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने ड्रायवर को मौके से पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने ड्रायवर की जमकर पिटाई की। हालात यह रहे कि पुलिस के सामने ड्रायवर की पिटाई होती रही है और वह गिड़गिड़ाकर बोलता रहा कि दुर्घटना में मेरी कोई गलती नहीं है। बमुश्किल मौके पर पहुंचे एक जवान ने लोगों से बचाकर ड्रायवर को बाईक से रवाना किया। सूरज यादव की रिपोर्ट पर नौगांव पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और युवक का शव पीएम के लिए भिजवाया जा रहा है।  
यह है मामला
ेदुर्घटना में युवक की बाईक क्रमांक एमपी-11-एमएस-3760 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ड्रायवर पर गुस्सा उतारने के बाद भीड़ ने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-11-एलए-1317 के पहले कांच फोड़े और उसके बाद वाहन को आग के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान चेतन पिता राजू यादव उम्र 35 साल निवासी ज्ञानपुरा के तौर पर हुई है। इसके बाद लोगों ने मार्ग को अवरुद्ध कर प्रदर्शन का प्रयास किया। हालांकि पुलिस जवानों ने समझाकर लौटा दिया।
दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी
दुर्घटनाओं और मौतों के मामले में धार जिला प्रदेश में अव्वल है। अभी भी दुर्घटनाएं थम नहीं रही है। एक दिन पूर्व शनिवार को उटावद के नजदीक दुपहिया वाहन पर सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। अज्ञात वाहन युवक के पेट से गुजर गया था। दत्तगली निवासी मृतक युवक  इंदौर से लौट रहा था। युवक के माता-पिता नहीं है। मामा-मामी ने उसे बड़ा किया था। इस तरह की कई दुर्घटनाएं प्रतिदिन दर्ज हो रही है। इस मामले में तेज रफ्तार एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
चित्र है 5धार 9, 10-
Share To:

Post A Comment: