धार~दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से पुलिस ने जब्त की 104 पेटी शराब~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

राजगढ़ पुलिस ने माछलिया घाट के पास ग्राम गुंदरिला से एक ट्रक से 104 पेटी अवैध शराब जब्त की है। शराब और जब्त ट्रक की कुल कीमत 13 लाख 49 हजार 600 रुपए आंकी गई है। पुलिस को मामले की सूचना शनिवार रात को ट्रक क्रमांक एमपी-09-जीएफ-8026 के पलटी खा खाने के बाद पता चली। दरअसल ट्रक के पलटी खाने के बाद जांच के दौरान प्लास्टिक के दानों के बोरियों के नीचे बियर की पेटियां दिखाई दी। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध धारा 34(2) व 46 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार, उपनिरीक्षक रमेशचंद्र डामोर, चौकी प्रभारी तिरला सउनि रवीन्द्र चौधरी, प्रधान आरक्षक विपिन, आरक्षक गौरसिंह, जितेन्द्र, गजराज, देवेन्द्र, चंदर की भूमिका रही है।

Share To:

Post A Comment: