धार~विकास यात्रा की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें- कलेक्टर श्री मिश्रा~~
यात्रा के सम्बंध में कलेक्टर ने धार, बदनावर और सरदारपुर विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों व मैदानी अमलों के साथ की समीक्षा बैठक~~
धार। जिले में 5 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली विकास यात्रा के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में कलेक्टर द्वारा धार, बदनावर और सरदारपुर विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा मैदानी अमलों के साथ बैठक की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए की विकास यात्रा के रूट में आने वाले ग्रामों में यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार हो।शासकीय योजनाओं से हर पात्र हितग्राही लाभान्वित हो।आवश्यक साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें। यात्रा के दौरान किए जाने वाले विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण की तैयारियां पूर्ण रखे। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में जन-प्रतिनिधियों सहित जन-सामान्य की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाये। म.प्र. शासन द्वारा किए जा रहे विकास और जनकल्याण के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। इन यात्राओं के माध्यम से विभिन्न योजनाएँ और उपलब्धियाँ नागरिकों के बीच भलीभांति पहुँच सकें, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली जाएं। विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके साथ ही निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान आने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए। जिससे वहां के स्थानीय निवासियों का उस स्वास्थ्य शिविर का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों की भागीदारी रहे इसके लिए यात्रा का व्यापक प्रचार प्रसार भी करें।
विधानसभा क्षेत्रवार निकलेगी विकास यात्राएं
धार जिले में 5 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रवार विकास यात्राएं निकलेंगी। इन यात्राओं के सुनियोजित तथा सफल आयोजन के लिए विधानसभा क्षेत्रवार संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिले में यह यात्राएं 25 फरवरी तक विभिन्न गांवों तथा शहर के वार्डों और बस्तियों में पहुंचेंगी।कलेक्टर प्रिंयक मिश्रा ने बताया कि 5 फरवरी को विधानसभा धार के ग्राम चिकल्या से प्रारंभ होकर खरमपुर, बोरदा, आहु, सिन्दोडी, धामन्दा, छटिया, अकोदा, लौहारीखुर्द, बालोदाखुर्द होते हुए धामन्दा में रात्रि विश्राम करेगे। इसी प्रकार सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निपावली से प्रारंभ होकर ग्राम किलोली, झिंझोटा, कचनारिया, उमरेला, नवापाडा, रसान्या, खेडीपाडा, गुलरीपाडा, राजोद, राजघाटा, इमलीपाडा, बाक्यापाडा, देवगढ, नंदलाई, रामखेडा, आनंदखेडी, हनुमंत्या साजोद, साजोद, धोलगढ, खरखेडा तथा राजोद धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेगी। विधानसभा क्षेत्र मनावर के ग्राम गणपुर से प्रारंभ होकर सिरसी, गोपालपुरा, देवगढ, गांगली, कवढी, एकलवारा, लंगुर तथा माध्यमिक विद्यालय भवन लंगुर में रात्रि विश्राम करेगी। विधानसभा क्षेत्र गंधवानी के ग्राम झिरपन्या से प्रारंभ होकर महेशरा, बावडिया, घोटियादेव, ढिलवानी, टकारी, घोडा, चितावरा, चिकापोटी, खेरवां, करकदा, पाडल्या, झाबा, बोरकुई, अखाडा, पिपरियापानी तथा बालक छात्रवास अखाडा में रात्रि विश्राम, विधानसभा क्षेत्र धरमपुरी के ग्राम तितिपुरा से प्रारंभ होकर रामगढ, बडिया, कालिघाटी, चिकली, भाटीखेदरा, उंडाखो होते हुए नगर परिषद रेस्ट हाउस मांडव नगर में रात्रि विश्राम, विधानसभा क्षेत्र कुक्षी के ग्राम सिलकुआं से प्रारंभ होकर तालनपुर, डोंगरगांव, आली, सुस्तीपुरा, उमरकुआ, पलासी, डिगवी, ढोल्या, रायपुरिया, चिकली होते हुए ग्राम पंचायत ढोल्या में रात्रि विश्राम तथा विधानसभा क्षेत्र बदनावर के ग्राम बोरदी से प्रारंभ होकर हांडियाकुंडिया, तिलगारा, जाबडा, करणपुरा, भीमपुरा, संदला, चंदवाडियाकला, चंदवाडियाखुर्द होते हुए ग्राम पंचायत संदला में रात्रि विश्राम करेगी। भ्रमण के दौरान इन ग्रामों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमसभाएं, भगोरिया नृत्य एवं खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी।


Post A Comment: