बाग~बोरिंग मशीन चालक से लूट~~

बाइक सवार बदमाशों ने वाहन पर फैंके पत्थर~~

नगदी 1 लाख 20 हजार सहित मोबाइल लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस~~


बाग क्षेञ में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की बडी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने अपनी बाइक को पहले बोरिंग मशीन गाडी के आगे खडा करके वाहन को रोका, इसके बाद पत्थर फैंककर वाहन के कांच फोडे तथा टामी से मारपीट कर नगदी लूटकर फरार हो गए। बोरिंग मशीन के साथ चल रही सपोर्ट वाहन में तुरंत इस बात की सूचना बाग पुलिस टीम को दी, पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए थे, पुलिस ने इस मामले में 11-30 बजे लूट की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही बदमाश अपने साथ एक मोबाइल फोन भी लेकर गए हैं, ऐसे में इस फोन की मदद से ही लूटेरों की तलाश को लेकर एक टीम गठित की गई है।


जानकारी के अनुसार तमिलनाडु निवासी सेंदिल पिता काशी अपनी बोरिंग मशीन की गाडी क्रमांक केए-01 एमटी-7599 से धार में खेतों में बोरिंग का काम करता हैं, कल शाम को ग्राम घुटियादेव में केंदरसिंह के खेत में बोरिंग करने के बाद चालक मशीन को रात के समय बाग की और लेकर जा रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मशीन वाहन को रोका तथा अचानक पथराव शुरु कर दिया। बदमाशों ने चालक सेंदिल पर टामी से हमला किया व बोरिंग के आए नगदी रुपए 1 लाख 20 हजार सहित एक मोबाइल फोन लूट लिया। इस वाहन के साथ स्पोर्ट गाडी चला रहा सुरेश पिता हरेसिंह कुछ देर में मौके पर पहुंची तो चालक ने पूरी घटना बताई। टामी से मारपीट में चालक को हल्की चोट आई है। टीआई रणजीत सिंह बघेल के अनुसार सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम को भेजा गया था, किंतु बदमाश अंधेरा होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित की गई है।
Share To:

Post A Comment: