धार ~ कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, व्हाॅट्सएप पर लगाया माता-पिता को याद करने वाला स्टेट्स ~~
धार। शहर की ओमकार नगर कॉलोनी में आज सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवती कॉलोनी में किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रही थी. शुक्रवार सुबह किराए के कमरे में युवती अकेली थी। इसी बीच युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, कमरे में युवती के साथ उसकी बहन भी रहती है। बहन जब बाजार से वापस कमरे पर पहुंची तो दीवार पर बनी जाली में से युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद मोहल्ले में रहने वाले परिचित युवकों को फोन कर हादसे की सूचना दी। इसके बाद कमरे का दरवाजे का एक हिस्सा तोड़कर अंदर घुसे व युवती को फंदे से नीचे उतारा।
कुछ ही देर में सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर सबसे पहले फांसी के फंदे पर देखने वाली बहन ने पुलिस को शुरुआती जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक युवक को लेकर युवती परेशान चल रही थी, आज अचनाक सोनम पिता राजाराम निवासी ग्राम दसाई थाना मनावर ने फांसी लगा ली। अब पुलिस प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर जाँच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ओंकार नगर कॉलोनी में निजी गार्डन के पीछे किराये मकान में शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास सोनम नाम की युवती ने आत्महत्या की है. युवती अपने मामा की लड़की रंजना वास्केल के साथ रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। सुबह सोनम व रंजना ने साथ में चाय पी, इसके बाद 10 बजे रंजना अपनी दोस्त को ऑनलाइन के कुछ कागज देने के लिए शिव विहार कॉलोनी चली गई थी. इस दौरान घर पर सोनम अकेली थी। कुछ देर बाद ज़ब रंजना लोटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे खुलवाने के लिए रंजना ने कई मर्तबा सोनम का आवाज दी, किन्तु दरवाजा नहीं खुला। ऐसे में रंजना पास के मोहल्ले में रहने वाले गांव के परिचित चंदन नाम के युवक को फोन कर बुलवाया। तब रंजना ने खिड़की की जाली से अंदर की और झांककर देखा तो युवती फंदे पर लटकी हुई थी।
व्हाट्सएप पर माता-पिता को किया याद
सोनम को फंदे से रंजना सहित दो युवकों को ने नीचे उतारा, सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट जैसा कोई कागज नहीं मिला है। इधर कल रात्री में सोनम ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर माता व पिता को याद करते हुए उनका फोटो अपलोड करके मिस यु लिखा था, वही एक युवक के कारण परेशान होने की बात सामने आने पर पुलिस ने एक मोबाइल फोन जप्त कर लिया है।
धार पुलिस ने गांव में परिजनों को भी सूचना आत्महत्या के बारे में दी व पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है, पुलिस जल्द ही परिजनों के बयान दर्ज करेगी। थाना प्रभारी दीपक चौहान के अनुसार कॉलोनी से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी युवती ने आत्महत्या की है. घटना का कारण अभी अज्ञात है। मर्ग कायम कर शुरू कर दी गई है।


Post A Comment: