झाबुआ~11वीं व 12वीं के छात्र को 5 हजार, छात्रा को 5 हजार250 रु. छात्रवृत्ति~~
छात्रवृत्ति योजना-स्कूल शिक्षा विभाग ने साल 2022-23 के लिए समेकित छात्रवृत्ति की संशोधित विवरणिका जारी की~~
झाबुआ। संजय जैन~~

स्कूल शिक्षा विभाग ने साल 2022-23 के लिए समेकित छात्रवृत्ति की संशोधित विवरणिका जारी की है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति की केंद्र प्रवर्तित प्री मैट्रिक कक्षा 9वीं एवं 10वीं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 11वीं व 12वीं और अनुसूचित जाति अस्वच्छ धंधा छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। सुदामा शिष्यवृत्ती योजना में कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए उत्कृष्ट स्कूलों के11वीं व12वीं में छात्रावासों में रहने वाले सामान्य वर्ग के निर्धन छात्र को 5 हजार और छात्रा को 5 हजार 250 रु.की छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी। वहीं सुदामा प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना में सरकारी स्कूलों के कक्षा 9वीं से 10वीं के छात्रों को 300 रु.व छात्राओं को 400 रु.की छात्रवृत्ति तय की है। इसी के साथ सामान्य निर्धन वर्ग के सरकारी स्कूलों में दर्ज कक्षा 6 वीं से 8 वी के छात्रों के लिए 200 रु.व छात्राओं के लिए 300 रु. छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए पालक की वार्षिक आय 1 लाख रु.होनी चाहिए जिसका स्व हस्ताक्षरित स्व प्रमाण पत्र,बीपीएल कार्ड और पिछली कक्षा पास होना जरूरी है।
डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन में 5-5 हजार रु................
डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में सरकारी स्कूल के छात्र व छात्रा को 5-5 हजार रु.छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं इकलौती बेटी को शिक्षा विकास छात्रवृत्ति के तहत सरकारी व निजी स्कूल दोनों के लिए 11वीं व 12वीं की छात्रा को 5 हजार रुपए मिलेंगे।
इन विभागों की छात्रवृत्ति योजनाएं...........
संचालित स्कूल शिक्षा विभाग के अलावा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग,जनजातीय कार्य विभाग और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग,मप्र पिछड़ा वर्ग अल्पक संख्या विभाग,सामाजिक न्याय विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हैं। कई योजनाओं में आय का बंधन नहीं रखा है। इससे छात्र-छात्राओं को सरकार की उक्त योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। जिससे वह अपनी शिक्षा के लिए जरूरी सामग्री की खरीदी कर सकेंगे।
जारी की है संशोधित विवरणिका .............................
स्कूल शिक्षा विभाग ने साल 2022-23 के लिए समेकित छात्रवृत्ति की संशोधित विवरणिका जारी की है। छात्र-छात्राओं को सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। जिससे वह अपनी शिक्षा के लिए जरूरी सामग्री की खरीदी कर सकेंगे।
......................................गणेश भाभोर-एसी ट्राइबल-झाबुआ।

..............................

Post A Comment: