धार। प्रदेश के सबसे पुराने और बड़े पत्रकार संगठन मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया, वरिष्ठ कायर्कारी अध्यक्ष शरद जोशी के निर्देशन पर इंदौर संभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुनील शर्मा के सुझाव पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष अमरदीप सोलंकी एवं उपाध्यक्ष सुनील यादव की अनुशंसा पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी ने जिले में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के हितों में
लगातार कार्य करते रहने वाले धार जिले के पत्रकार अविनाश डावर को श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला धार का पुन: जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी प्रकार संघ के सचिव विक्की सैयद को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष व महासचिव को अतिशीघ्र जिले की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्देशित भी किया गया है। जिले के दोनों युवा पत्रकारों की नियुक्ति पर समस्त वरिष्ठ एवं साथी पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post A Comment: