धार~एक दिन पूर्व स्टेटस पर डाले फोटो, दूसरे दिन खोह में मिली लाशें ~~
मांडू की गिदीआ खोह में आदिवासी युवक-युवती के शव मिले, ग्रामीणों ने की पहचान~~
पर्यटन नगरी मांडू के नजदीक नालछा थाना क्षेत्र अंतर्गत 1 हजार फीट गहरी खाई में युवक-युवती के शव मिले है। पशु चराने गए ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर लाया जा सका। मृतकों की पहचान क्षेत्र के ही गांव उमरपुरा के निवासी के तौर पर हुई है। युवक-युवती यहां कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल एक दिन पूर्व स्टेटस पर दोनों का साथ में फोटो डाला था। दूसरे दिन खोह में शव मिले हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है।
किशोर उम्र के है मृतक
थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद शव निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई। गहरी खाई से झोली में शवों को रखकर उपर तक लाया गया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय दिलीप हीरालाल और 18 वर्षीय युवती ममता सांवलिया दोनों निवासी ग्राम उमरपुरा के तौर पर हुई है। इधर घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और मृतकों के परिजन पहुंच गए थे। मृतिका की मां सुखीबाई ने बताया कि मैं मजदूरी करने गई थी। मंगलवार को बेटी दोपहर 3 बजे पानी भरने का कहकर गई थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी। पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिए गए है। घटना स्थल पर एफएसएल अधिकारी पिंकी मेहरेड, धामनोद एसडीओपी राहुल खरे भी पहुंच गए थे।
चित्र है 1धार9-


Post A Comment: