धार~खुलासा- लाखों की चोरी मेंं लिप्त बदमाश धराया, 2 साथियों के नाम बताए ~~
आबकारी अधिकारी के घर की थी चोरी, 48 घंटे में पुलिस ने टांडा से 1 बदमाश को पकड़ा ~~
चोर से 10 तोला सोना 56 हजार नकद जब्त, फरार दो चोरों से शेष माल बरामद होने की उम्मीद ~~
पुलिस ने धार में आबकारी उपनिरीक्षक के घर लाखों की चोरी के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश से करीब 10 तोला सोना, 56 हजार 600 रुपए नकदी सहित साढ़े 6 लाख का मश्रुका बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में चोरी की वारदात में शामिल दो अपने साथियों के नाम भी बताए है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पत्र परिषद् में इस मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी देवेन्द्र धुर्वे ने बताया कि टांडा क्षेत्र में बदमाश के द्वारा बेतहाशा खर्च करने और पार्टियां करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद बदमाश को उठाया गया और पूछताछ में उसने चोरी की वारदात करना कबूली है।
साढ़े 6 लाख का मश्रुका जब्त
शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सीएसपी देवेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में पत्र परिषद् में पुलिस ने घटना की जानकारी दी। पत्र परिषद् में नौगांव थाना प्रभारी निरीक्षक भागचंद तंवर, सायबर अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा मौजूद थे। सीएसपी ने बताया कि चोर की गिरफ्तार में टांडा थाना प्रभारी विजय वास्केल की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। गिरफ्तार बदमाश टांडा निवासी नासु भील पर कुक्षी, बाग, खरगोन के मेनगांव सहित अन्य थानों में करीब 20 चोरी, नकबजनी, लूट के प्रकरण दर्ज है। बदमाश ने दो साथी सुरेश पिता रूपसिंह भील और रिछू पिता ज्ञानसिंह भील निवासी गरड़ावद के साथ चोरी करना कबूला है। इस मामले में करीब 30 तोले के लगभग सोना चोरी गया था। 10 तोले की बरामदगी हो पाई है। संभावना है कि फरार दो चोरों के पास शेष माल हो सकता है।
यह था मामला
8 फरवरी को धार मुख्यालय पर श्रीजी धाम कॉलोनी में आबकारी विभाग धार के उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पिता फूलसिंह जादौन के घर चोरी की वारदात हुई थी। जिसकी रिपोर्ट दूसरे दिन 9 फरवरी को दर्ज की गई थी। टांडा पुलिस ने 10 फरवरी को एक चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से 1 सोने का हार, दो चेन पेंडल, दो हाथ की चूड़ियां, 1 जोड़ी झुुमके, 1 जोड़ी कान की बाली, 1 जोड़ी चांदी की पायल करीब 10 तोला आभूषण बरामद किए है।
इनकी रही भूमिका
आरोपी को पकड़ने में सायबर क्राईम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक धीरजसिंह राठौर, अमित मीण२ा, सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक गुलसिंह अलावा, आरक्षक बलराम भंवर, प्रशांतसिंह चौहान, शुभम शर्मा, संग्रामसिंह लोधी, थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक भागचंद तंवर, उपनिरीक्षक विनय परमार, आरक्षक भंवर मकवाना, आकाश बावनिया, थाना प्रभारी टांडा उपनिरीक्षक विजय वास्कले, आरक्षक अंकित रघुवंशी, भानुप्रतापसिंह, नीरज जाट, मनीष पाल की भूमिका रही।



Post A Comment: