धार~अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन: सरदारपुर-धामनोद में कांग्रेस, कुक्षी में लॉटरी से खुली भाजपा की किस्मत ~~

धामनोद में सीमा विष्णु पाटीदार अध्यक्ष, सरदारपुर नपं में मीनाक्षी ग्रेवाल, कुक्षी में रेलम चौहान बनी अध्यक्ष ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 शनिवार को जिले की3 नगर पंचायत कुक्षी, सरदारपुर और धामनोद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। इसमें दो निकायों में कांग्रेस और 1 निकाय कुक्षी में भाजपा को लॉटरी से अध्यक्ष पद हासिल हुआ है। इन तीनों निकाय सरदारपुर, धामनोद और कुक्षी में कांग्रेस पार्षद बहुमत था। इस लिहाज से कांग्रेस को 1 परिषद् का नुकसान हुआ है। दरअसल कुक्षी में कांग्रेस के 8 और भाजपा के 7 पार्षद चुनाव जीते थे। 1 वोट निरस्त होने के बाद दोनों दलों के अध्यक्ष उम्मीदवारों में समान वोट संख्या होने पर पर्ची डालकर नाम निकाला गया। इसमें भाजपा की रेलम चौहान अध्यक्ष बनी है। इधर सरदारपुर में कांग्रेस की मीनाक्षी ग्रेवाल और धामनोद में कांग्रेस से ही सीमा विष्णु पाटीदार अध्यक्ष बनी है। इन दोनों निकायों में उपाध्यक्ष कांग्रेस के निर्वाचित हुए है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हुई। 
ेविधायक ग्रेवाल की रणनीति चली 
सरदारपुर नगर पंचायत में एक बार फिर कांग्रेस की परिषद् बन गई है। निकाय में करीब 15 वार्ड है। जिसमें 9 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद जीते थे। भाजपा से 6 पार्षद थे। शनिवार को मतदान के दौरान कांग्रेस की और से मीनाक्षी ग्रेवाल को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था। श्रीमती ग्रेवाल को 9 के स्थान पर 10 वोट हासिल हुए है। 1 वोट भाजपा पार्षद का मिला है। भाजपा उम्मीदवार रोमा धर्मेन्द्र मंडलोई को 5 वोट ही हासिल हुए है। विधानसभा के दो नगर निकाय राजगढ़-सरदारपुर में कांग्रेस के पास 9-9 पार्षद का बहुमत है। यहां पर भाजपा के कई कद्दावर नेता परिषद् बनाने के लिए प्रयासरत थे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पूर्व युकां जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान निर्वाचित हुए है। सरदारपुर में कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पार्षदों को एकजुट रखने में कामयाबी हासिल करते हुए सफल रणनीति के साथ एक वोट का समर्थन और हासिल किया है। राजगढ़ में रविवार को चुनाव होना है। यहां भी भाजपा अध्यक्ष बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां कर रही है। 
धामनोद में कांग्रेस पूर्णत: एकजुट रही 
शनिवार को कांग्रेस ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन में जीत हासिल करते हुए धामनोद नगरपालिका पर पूर्णत: कब्जा कर लिया है। निकाय के 15 वार्डों में कांग्रेस के 9 पार्षद चुनाव जीते थे। अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार सीमा विष्णु पाटीदार को पूरे 9 वोट हासिल हुए है। उपाध्यक्ष में भी कांग्रेस पार्षदों को एकजुट रखने में सफल रही है। भाजपा के पास 6 पार्षद थे। उन्होंने भी एकजुटता के साथ अपने अध्यक्ष उम्मीदवार को वोट किया। 
कुक्षी में कांग्रेस खा गई गच्चा 
कुक्षी नगर पंचायत में कांग्रेस एक वोट निरस्त होने के कारण अध्यक्ष निर्वाचन में असफल हो गई है। हालांकि भाजपा के खाते में अध्यक्ष पद भी लॉटरी से ही हासिल हो पाया है। शनिवार को निकाय के 15 पार्षदों ने वोट डाले। यहां पर कांग्रेस के 8 पार्षद चुनाव जीते थे। भाजपा के पास 7 पार्षद थे। कांग्रेस का 1 वोट निरस्त होने से दोनों उम्मीदवारों को समान वोट मिले। जिसके बाद दोनों उम्मीदवारों के नामों की पर्ची डाली गई। नन्हीं बालिका के हाथों भाजपा की किस्मत खुली है। 
चित्र है 11धार7- मीनाक्षी ग्रेवाल, नपं अध्यक्ष सरदारपुर 
चित्र है 11धार8- शैलेन्द्र चौहान, नपं उपाध्यक्ष सरदारपुर 
चित्र है- 11धार13- रेलम चौहान, नपं अध्यक्ष कुक्षी  
चित्र है 11घार15- धार। रविवार को धार में निर्वाचन को लेकर पुलिस ने देखी व्यवस्थाएं। 
बॉक्स-1 
राजगढ़-धार-धरमपुरी में आज होगी प्रक्रिया 
9 निकायों में 5 निकायों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। रविवार को राजगढ़, धार और धरमपुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। राजगढ़ में कांग्रेस, धार में भाजपा और धरमपुरी में कांग्रेस का पार्षद बहुमत है। चुनाव को लेकर धार नगरपालिका में ेशनिवार को सीएसपी देवेन्द्र धुर्वे, कोतवाली प्रभारी दीपक चौहान, नौगांव थाना प्रभारी सहित पुलिस अमले ने पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। प्रथम सम्मेलन के मद्देनजर धार नगरपालिका का सभाकक्ष रिनोवेशन किया गया है। यहां पर प्रवेश के लिए मुख्य द्वार ही रखा गया है। निकाय के शेष द्वार पर बेरिकेट्स लगाए जा रहे है। परिसर में राजनैतिक दलों के लोगों की बैठने की व्यवस्था रखी जा रही है। वहीं निर्वाचन स्थल पर सिर्फ पार्षद और प्रशासनिक अधिकारी व कार्ड के साथ मीडिया का प्रवेश रहेगा। 
बॉक्स-2 
बॉक्स के बाहर क्रॉस गया तो वोट निरस्त
धार नगरपालिका में भाजपा के पास 18 पार्षदों का समर्थन है। कांग्रेस के पास 9 पार्षद है। 3 निर्दलीय भी पार्षद बने है। निर्वाचन की प्रक्रिया को लेकर जिले के मास्टर टेÑनर हेमंत जैन मतगणना स्थल पर वोट सहित अन्य प्रकार की जानकारियां देंगे। चुनाव में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष उम्मीदवारों के आगे दल का चुनाव चिह्न नहीं रहेगा सिर्फ नाम रहेंगे। इन नामों के आगे बॉक्सनुमा जगह होगी। जिसको वोट देना है वहां पर क्रॉस (गुणा) का निशान बनाना होगा। ध्यान रखने की बात यह रहेगी कि क्रॉस बॉक्स की लकीरों को नही छूना चाहिए। लकीर यदि छू जाएगी तो वोट निरस्त माना जाएगा। गुणा का निशान खड़ा और आड़ा दोनों मान्य रहेगा। 
बॉक्स-3
पीथमपुर में कांग्रेस का ही अध्यक्ष बनेगा-गौतम 
सोमवार 13 फरवरी को अंतिम निकाय के रूप में पीथमपुर नगरपालिका में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और अपीलिय समिति के चुनाव होंगे। 31 वार्डों की नगरपालिका में कांग्रेस के पास बहुमत की संख्या 17 पार्षद मौजूद है। भाजपा के पास 13 पार्षद ही है। वहीं 1 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीती है। यहां पर दोनों गुटों में खींचतान देखी जा रही है। इसके बावजूद कांग्रेस नेता बालमुकुंदसिंह गौतम ने दावा किया है कि जिला पंचायत चुनाव की तरह कांग्रेस पार्षद एकजुटता दिखाएंगे और अध्यक्ष पार्टी का ही बनेगा। 

Share To:

Post A Comment: