धार~निशाने पर हेलमेटविहीन- रात्रकालीन चैकिंग में 135 वाहनों के चालान बनाए~~

किसी ने माफी मांगी तो किसी ने नेतागिरी का रौब दिखाया फिर भी हुआ जुर्माना ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

हेलमेट लगाना अनिवार्य के आदेश जारी होने के बावजूद भी नाम मात्र के लोग इसका उपयोग कर रहे है। इधर दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है। युवाओं की मौतें अधिक हो रही है। हेलमेट लगाने के प्रति जागरूकता लाने और हेलमेट विहीन लोगों पर कार्रवाई को लेकर मंगलवार रात को पुलिस सख्त हुई। रात्रकालीन चैकिंग की गई। इस दौरान करीब 135 वाहनों के चालान बनाए गए और 38 हजार 750 रुपए की वसूली की गई। नए वर्ष में अब तक का यह सबसे बड़ा चैकिंग अभियान रहा है। 
प्रदेश में नंबर-1 धार 
गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौत के मामले में धार जिला प्रदेश में नंबर वन पर है। हादसों में कमी लाने के लिए यातायात विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी हादसे बदस्तुर जारी है। यातायात टीआई रोहित निक्कम ने बताया कि मंगलवार रात्रि में विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की। इसमें वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं करने पर चालकों के विरुद्ध सख्ती से कारर्वाई की गई है।  
फोन पर बात कराने की कोशिश... 
कार्रवाई के दौरान देखा गया कई लोगों ने पुलिस कर्मियों की फोन पर बात कराने की कोशिश की, परंतु पुलिसकर्मी ने किसी की भी नहीं सुनते हुए सख्ती से कार्रवाई को अंजाम दिया है। साथ ही लोगों को समझाया कि किस तरह एक छोटी सी लापरवाही से एक युवक की जान चली जाती है, इसलिए हमेशा यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन चलाए। 

Share To:

Post A Comment: