धार~प्रांत अध्यक्ष-मंत्री का किया स्वागत, प्रदर्शनी का उद्घाटन आज  ~~~

धार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद का 55 वां प्रांत अधिवेशन धार में संपन्न होने जा रहा है। इसी के निमित्त वर्ष 2022 - 2023  के लिए मदन वसुनिया प्रांत अध्यक्ष व राधिका सिकरवार प्रांत मंत्री निर्वाचित हुई है  निर्वाचित होने के बाद धार में प्रथम आगमन पर प्रांत अध्यक्ष व मंत्री का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात नगर में एक वाहन रैली भी निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए, धारेश्वर मंदिर पहुंची जहां प्रांत अध्यक्ष व मंत्री ने भगवान धारनाथ के दर्शन किए। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राउं भारत माता की जय घोष लगाते हुए शामिल हुए। 
प्रदर्शनी उद्घाटन आज
मालवा प्रांत के 55 वे प्रांत अधिवेशन में हुतात्मा महाराणा बख्तावर सिंह के नाम से एक प्रदर्शनी का निर्माण भी कराया गया है। जिसका उद्घाटन शनिवार 24 दिसेंबर को किया जाएगा। जिसमें धार का इतिहास व 17 जिलों में विद्यार्थी परिशद की विभिन्न गतिविधियों को चित्र के माध्यम से प्रदर्शित करना व हस्तकला द्वारा निर्मित सामग्रियां मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगी। 
अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में
मालवा प्रांत का यह अधिवेशन राजा भोज नगर धार में जेएमडी पैलेस में संपन्न हो रहा है। जिसको लेकर कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे हैं। तैयारियों की बात की जाए तो इस अधिवेशन को लेकर नगर बसाना, प्रदर्शनी का निर्माण, सभागार, ध्वज मंडल जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है। वही राजा भोज की नगरी धार को उत्साह पूर्वक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं लारा सजाया गया है। 
Share To:

Post A Comment: