धार~हादसा- दो बच्चों सहित माता-पिता की बस की टक्कर से मौत ~~
गणपति घाट के नजदीक हुआ हादसा, बाईक पर सवार था पूरा परिवार ~~
राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर शनिवार रात करीब 10 बजे फिर एक बार ददर्नाक हादसा हो गया। बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। बाईक पर सवार पति-पत्नी, बेटा और बेटी चारों हादसे का शिकार हो गए। सभी को टोल एंबुलेंस की मदद से धामनोद अस्पताल भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे, जिसे लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
3 की मौके पर मौत, 1 ने अस्पताल में दम तोड़ा
जानकारी के अनुसार गणपति घाट उतरकर तेज गति में आ रही बस क्रमांक एमपी 09 एफए 9712 ने भाटी ढाबे के सामने सड़क क्रास कर रही बाइक एमपी 10 एन ई 5536 को अपनी चपेट में ले लिया। बाईक सवार परिवार धामनोद से खरगोन जिले में अपने गांव बाकानेर जा रहा था। बाइक पर सवार पति- पत्नी और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अवस्था में एक बालिका को धामनोद भेजा गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। हादसे में मारे गए लोगों के नाम देवीसिंह पिता बाबूलाल, अनीता पति देवीसिंह, चेतन पिता देवीसिंह , चिंटू पिता देवीसिंह हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी। वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद आस-पास थानों से पुलिस बल बुलवाकर स्थिति को संभालकर यातायात चालू करवाया गया।
बस लेकर भागा ड्रायवर
घटना के बाद बस चालक अपनी बस को घटनास्थल से लेकर भाग गया, तुरंत धामनोद थाना प्रभारी राजकुमार यादव को सूचना दी गई। धामनोद पुलिस ने बस को धामनोद खलघाट टोल के आगे विनायक ढाबे पर रोक लिया, जिसे धामनोद थाने पर ले जाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एबी रोड पर चक्काजाम कर पथराव करने की बात भी सामने आ रही है। उल्लेखनीय है कि गणपति घाट अपनी पहचान मौत के घाट से बना चुका है। घाट पर अत्यधिक ढलान होने के कारण वाहनों के आए दिन ब्रेक फेल हो रहे हैं और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं किंतु घाट पर सुधार कब होगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस घाट पर कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, उसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
चित्र है 6धार13-
Post A Comment: