धार~घर में नहीं शौचालय, पडोस के घर में नहाने गई तो हो गया दुष्कर्म~~
विधानसभा क्षेत्र बदनावर का मामला, घर-घर शौचालय निर्माण पर सवाल ~~
40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना ने घर-घर शौचालय बनाने के दावे और अभियान पर सवाल खड़े कर दिए है। सबसे मुख्य बात यह है कि यह घटना बदनावर के अंदर घटित हुई है। इस क्षेत्र में महिला के घर शौचालय ना होने पर मुंह बोले भाई के घर के बाथरूम में नहाने गई थी। जहां पर उसके साथ पहचान के एक व्यक्ति ने उससे बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर बदनावर थाने के डेलची रोड निवासी शंभुलाल सोमाजी पलासिया के विरुद्ध धारा 452, 506, 376 में प्रकरण दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट में लिखाया शौचालय-बाथरूम नहीं
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गणेश वड़ली बदनावर निवासी 40 वर्षीय महिला के साथ करीब 5-6 दिन पूर्व दुष्कर्म की घटना हुई है। महिला ने हिम्मत करके इसकी शिकायत पुलिस में 6 नवंबर को दर्ज कराई है। महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर में शौचालय-बाथरूम नहीं है। जिसके कारण वह अपनी नित्यक्रिया के लिए मुंह बोले भाई मोतीराम के घर बने बाथरूम में नहाने गई थी। इस दौरान बाथरूम का दरवाजा अटका कर स्नान कर रही थी। तभी परिचित शंभुलाल दरवाजा खोलकर अंदर घूस और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ बलात्कार किया।
Post A Comment: