बड़वानी /विधानसभा बड़वानी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री घनश्याम धनगर ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाने तथा नाम हटाने तथा दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन किये जाने के कार्य में लापरवाही बरतने तथा 25 नवंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के उपरांत भी नाम जोड़ने, हटाने एवं दर्ज प्रविष्टि में संशोधन संबंधी आवेदन प्राप्त नही करने वाले 49 बीएलओ के 7 दिवस का वेतन काटने के आदेश दिये है।
विधानसभा बड़वानी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री घनश्याम धनगर से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कोटबांधनी के बीएलओ श्री लालसिंग डावर, सागबारा के बीएलओ श्रीमती शांतिबाई अलावे, सेमलेट के बीएलओ श्री भगतसिंग सुल्या, खेरवानी के बीएलओ श्री जयराम डोडवे, जीवानी के बीएलओ श्रीमती दला सोलंकी, सिरसपानी के बीएलओ श्री फत्तूसिंह डोरिया, लेखड़ा के बीएलओ श्री राजेश गढ़वाल, गोलगांव के बीएलओ श्री अमरसिंग रावत, घोंघसा के बीएलओ श्री तुलसिंग सोलंकी, रोसर के बीएलओ श्री शांतिलाल सोलंकी, श्रीमती पिंकी सोलंकी, वन के बीएलओ श्रीमती झिनली ठाकुर, उबादगढ़ के बीएलओ श्री लंका बघेल, श्रीमती सुशाीला मोरे, गाताबारा के बीएलओ श्री इलामसिंह नरगावे, बमनाली के बीएलओ श्री रोगा सोलंकी एवं श्री जेमालसिंह सोलंकी, लिम्बी के बीएलओ श्री देवीसिंह सोलंकी एवं श्री दिगम्बर सोलंकी, देवगढ के बीएलओ श्री संजय पांचाल, चिचवानिया के बीएलओ श्री खेमसिंह अलावे, आम्बी के बीएलओ श्री धनसिंह भौसले, गोलपाटीवाडी के बीएलओ श्री हिरालाल परिहार एवं श्री दलसिंह हेमले, कालाखेत के बीएलओ श्री इमलाल मुजाल्दे, कुम्भखेत के बीएलओ श्री गोरा नावडे, सेमली के बीएलओ श्री भारतसिंग जाधव, पाटी के बीएलओ श्री मुकेश नागर, पोखल्या के बीएलओ श्री बियानसिंह भुगवाडे, हाटबावडी के बीएलओ श्री हरीश राठौड, झामर के बीएलओ श्री गाठियासिंह सिसोदिया, गंधावल के बीएलओ श्री रमेश जमरे, वलन के बीएलओ श्रीमती वर्षा जमरे, अंजराडा के बीएलओ श्री मेहरसिंह जामोद, मगरपाटी के बीएलओ श्री संजय मुकाती, डोगरगांव के बीएलओ श्री शांतिलाल डावर, सिपाईदुवाली के बीएलओ श्री सायसिंह सुलिया, बड़वानी के बीएलओ श्री शैलेष मायरिया, अम्बापानी के बीएलओ श्री करणसिंह भावरे, चारणखेडा के बीएलओ श्री आबासिंह जमरे, मरदई के बीएलओ श्री चुन्नीलाल चौहान, हिरकराय के बीएलओ श्री रेमसिंग मोहनसिंग, लोनसराखुर्द के बीएलओ जुगलेश पाण्डे, रेहगुन सजवानी के बीएलओ श्री संजय चौहान, बालकुआ के बीएलओ श्री दिनेश भण्डोले, साकटियापानी के बीएलओ श्री ललीत खेडे, टेमला के बीएलओ श्री तेरसिंह किराडे, मेणीमाता के बीएलओ श्री निरेश वर्मा, काजलमाता के बीएलओ श्री राधु बडोले का 7 दिवस का वेतन काटने हेतु सबंधित विभाग के अधिकारी को आदेशित किया है।


Post A Comment: