खिलेडी/बदनावर~~अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर -दो युवकों की मौत~~
पिटगारा-पेटलावद मार्ग पर यश कालेज के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारने पर दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों घायल आपस मे रिस्तेदार बताए गए है। घटना मे घायल व्यक्ति को कांग्रेस के सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। किंतु एक युवक ने उपचार के दोरान दम तोड दिया।
विधायक प्रताप ग्रेवाल सरदारपुर से उज्जैन राहुलजी की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी बदनावर के यश कालेज के समीप दुर्घटना मे घायल एक युवक सडक पर पडा तडप रहा है। विधायक ग्रेवाल अन्य साथियों की मदद से घायल को लेकर शासकीय अस्पताल पहुॅचे। तथा इलाज शुरु होने तक अस्पताल में रुके रहें।
घटना में दंतोडिया निवासी शांतिलाल पिता मांगीलाल मोची 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि घायल मनोज पिता शांतीलाल डाबी निवासी ढोलाना ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। र्मतक के दोनो परिजनों को सूचना दी गयी है।


Post A Comment: