धार~विकास की यात्रा पर है मप्र, हमने 2003 की परिस्थितियां बदली है- सीएम ~~

3 दिवसीय भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर ‘मध्यप्रदेश- कल, आज और कल’ को संबोधित करते हुए बोले शिवराज ~~

भाजपा नेता पवैया, प्रदेश प्रभारी राव सहित अन्य वक्ताओं ने अंतिम दिन के सत्र को किया संबोधित ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 जिले के मांडू में चल रहे भाजपा के 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार रात को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तृतीय सत्र को संबोधित किया। मप्र कल आज और कल विषय पर संबोधित करते हुए सीएम श्री चौहान ने कहा कि 2003 में हमें समस्याग्रस्त बीमारू राज्य मिला था। आज मप्र विकास की यात्रा पर है। प्रति व्यक्ति आय हजारों से लाखों रुपए में पहुंची है। गरीबों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ, सुशासन, कानून व्यवस्था, अधोसंरचना, सभी मानकों पर हमने बेहतर काम किया है।   प्रदेश सरकार आज विकास, जनकल्याण और सुराज के अनेक आयामों पर कीर्तिमान रच रही है। सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने की। 
अर्थ व्यवस्था में प्रदेश का योगदान होगा 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश का भी योगदान रहेगा। इसके लिए प्रदेश 550 बिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय 13,953 रुपए प्रति व्यक्ति आय थी लेकिन आज 1 लाख 37 हजार रुपए से अधिक प्रति व्यक्ति आय हुई है। कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश का बजट 23 हजार 161 करोड़ था आज 2 लाख 79 हजार 236 करोड़ का बजट है। कोरोना जैसी विषय परिस्थिति के बावजूद वर्ष 2021-2022 की प्रचलित दरों पर प्रदेश ने विकास दर 19.74 प्रतिशत हासिल की है, जो पूरे देश में सर्वाधिक   है। सीएम ने बताया कि नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे है। प्रदेश सरकार बिजली सब्सिडी पर 24 हजार करोड़ रुपए  दे रही है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में हमने बेहतर काम किया है। कांग्रेस शासनकाल में कृषि विकासदर 8 प्रतिशत थी। भाजपा सरकार में 18 प्रतिशत पहुंच गई है।  पहले 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होता था लेकिन आज 1 करोड़ 29 लाख मीट्रिक टन उत्पादन मध्यप्रदेश की धरती पर हो रहा है। 
गरीब कल्याण से जुुड़ी योजनाएं गिनाई 
सत्र में सीएम श्री चौहान ने प्रदेश में गरीब कल्याण को लेकर संचालित हो रही योजनाओं के बारे में भी अभ्यास वर्ग में योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले बेटियों को अभिशॉप समझा जाता था। आज जन्म होने पर खुशियां मनाई जाती है। लिंगानुपात में बेटियों की संख्या बढ़ गई है।  आगामी 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के कार्यक्रम होंगे।
चित्र है 9धार8- 
बॉक्स-1 
राष्ट्र की एकता के लिए भाजपा प्रतिबद्ध- राव  
अभ्यास वर्ग में प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने ‘हमारा रक्षा सामर्थ्य’ विषय पर सत्र संबोधित करते हुुए कहा कि भाजपा के लिए वोट से ज्यादा महत्वपूर्ण देश की एकता और अखंडता है। मोदी सरकार की नीतियों में राष्ट्र सुरक्षा प्रथम है। पिछले 8 वर्षों में देश की सेनाओं को अधिक सक्षम बनाया गया है।  वर्ष 2014 में देश का रक्षा बजट 2 लाख 60 हजार करोड़ रहता था, जिसे मोदी सरकार ने दोगुना से भी अधिक बढ़ाकर लगभग 5 लाख 50 हजार करोड़ रुपए किया है।  रक्षा क्षेत्र में आयात निर्भरता कम हुई है। मेक इन इंडिया के पीएम के आह्वान पर ही देश में ही हथियार और सुरक्षा उपकरण बन रहे हैं। हम अन्य देशों को निर्यात कर रहे हैं।  
चित्र है 9धार9- 
बॉक्स-2 
सांस्कृतिक राष्टÑवाद की आत्मा सनातन है-पवैया
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जयभानसिंह पवैया ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर सत्र को संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता धार जिले के प्रभारी श्याम बंसल ने की। श्री पवैया ने कहा कि राष्ट्रवाद को राजनैतिक चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए।  हमारा एकात्म मानववाद दर्शन सांस्कृतिक राष्टÑवाद की आत्मा के भाव को प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा इसके सनातन धर्म में है, यह हमारे दुश्मनों को पता था, इसलिए जब मुगल आए तब उन्होंने हमारे धार्मिक क्षेत्र में सबसे अधिक आक्रमण किए। सोमनाथ मंदिर, भगवान राम जी का मंदिर क्षतिग्रस्त किया गया। श्री पवैया ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की ही ताकत है कि मुगलों ने हमारे मंदिरों से भगवान को बाहर तो किया लेकिन कोई हमारे मन के मंदिर से भगवान को बाहर नहीं कर पाया। यही कारण है कि आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हो रहा है।  भारत पहला ऐसा राष्टÑ है, जिसे उसके निवासियों ने मातृशक्ति के रूप में अपनी माता माना है।  

Share To:

Post A Comment: