धार~धारेश्वर मंदिर में दिखाएंगे कार्यक्रम का लाईव प्रसारण, 1 हजार दीपों से सजेगा मंदिर ~~
जिले के शिव मंदिरों में ध्वज पूजन सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियां होगी~~
उज्जैन महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में 50 बसों में बैठकर धार से जाएंगे लोग ~~
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर मंगलवार को आएंगे। लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण धार जिले के विभिन्न मंदिरों एवं ग्राम पंचायतों में दिखाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से बैठकों के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई है। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने एसडीएम, सीएमओ, जनपद सीईओ, तहसीलदारों को चयनित मंदिरों में कार्यक्रम के सीधा प्रसारण, घाटों व मंदिरों की साफ सफाई कराने निर्देश दिए है। जिला मुख्यालय धार शहर में नगरपालिका धारेश्वर महादेव मंदिर में उज्जैन कार्यक्रम का लाईव प्रसारण लोगों को दिखाएगी। सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने बताया कि प्रभातफेरी के माध्यम से सुुबह की शुरूआत होगी। करीब 1 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है।
जगह-जगह निकलेगी प्रभातफेरी
नोडल अधिकारी नेहा शिवहरे ने बताया कि मंदिरों के पुजारियों को मंदिरों में पताका ध्वज तथा शंख ध्वनि, घंटानाद, दीप प्रज्वलन, दीपदान और मंदिरों पर लाइटिंग करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होना है। 11 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम होने वाले मंदिरों में प्रभात रैलियां निकाली जाएगी तथा अन्य आयोजन होंगे।
सोशल मीडिया पर भी छाएगा उत्सव
इस कार्य के प्रचार प्रसार के लिए मप्र शासन के जनसम्पर्क विभाग ने अपने शासकीय सोशल मीडिया हैंडल के लिए कवर पेज और डीपी के लिए लोगो लांच कर दिया है। इसके साथ ही नागरिकों से अपील है कि वे अपने व्हाट्सअप प्रोफाईल और फेसबुक एकाउंट पर कवर पेज सेट कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी मंदिरों पर आयोजन होंगे। शाम 6 बजे से महाकाल लोक का लोकार्पण किया जाएगा।
50 बसों से जाएंगे उजजैन
शासन के निर्देशानुसार जिले के उज्जैन से निकट के क्षेत्र से नागरिकों को ले जाने हेतु धार में 50 बसें अधिग्रहित की गई हैं, जो लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी बनने हेतु शामिल होने वाले गणमान्य नागरिकों को सुनियोजित एवं व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम स्थल उज्जैन तक पहुंचाएगी। सभी बसों में आवश्यकत सुविधाएं रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
Post A Comment: