* जानो और मानो *......वास्तु .......
(अंजू एम. वियाल-8657558641-मुम्बई )
* वास्तु में घड़ी का महत्व*
मुम्बई । अंजू एम. वियाल। वास्तु के अनुसार घर और ऑफिस में दीवार,हाथ और टेबल घड़ी इन्हें रखने का एक विशेष स्थान होता है। आईये जानते है घड़ी को वास्तु अनुसार किस दिशा में रखना चाहिए.....?
चलती हुई घड़ी हमारी प्रगति और उन्नति का प्रतीक है। जो निरंतर चलती और किसी के लिए भी नहीं रुकती है। जो व्यक्ति हर परिस्थिति का निडर होकर सामना करता है और समय का सही उपयोग करता है,वह व्यक्ति जीवन मे सफलता और प्रकृति को अवश्य पा लेता है।
वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने की सही दिशा..........
*उत्तर और पूर्व*
पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से समृद्धि और प्रसिद्धि मिलती है,साथ ही सामाजिक और व्यापारिक रिश्ते मधुर होते है। वैसे ही उत्तर दिशा में घड़ी लगाने पर व्यापार में बहुत तरक्की होती है। वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से हमेशा बचना चाहिए।
घड़ी लगाते समय इन बातों का ध्यान अवश्य रखें.........
1-घड़ी कभी भी गहरे रंग और काले रंग की और अनियमित आकार की घडी कभी भी नहीं लगाना चाहिए। हमेशा गोल या चौकोर आकार की घडी ही लगाना चाहिए।
2-कभी भी बंद घडी का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही टूटी फूटी घड़ी घर में रखना ही नहीं चाहिए।
3-घड़ी हमेशा सही समय दर्शाती हो उसका विशेष ध्यान रखे।
4-घड़ी को कभी भी ठीक पलंग के सामने नहीं लगाना चाहिए ।
5-बच्चों के साइड टेबल पर घड़ी नहीं रखना चाहिए।
6-हाथ घड़ी को कभी भी सिरहाने के नीचे या पास रखकर नही सोना चाहिए।
आज कल आधुनिक दुनिया में लोग डिजिटल घड़ी का इस्तेमाल बहुत अधिक करते हैं। रात को सोने के समय उसे दूर ही रखना चाहिय। इससे जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे निकलती है,वह हमारी शरीर के लिए काफी हद तक हानिकारक तो होती ही है, साथ यह बहुत अधिक नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करती है।
चलते चलते..........
अंत में एक विशेष हिदायत घडिय़ां हमेशा साफ. सुथरी रखे। घड़ी को दोनो तरफ से धूल मुक्त रखे। आशा करती हूँ कि यह छोटी सी लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी आपके जीवन मे खुशहाली और समृद्धि लाये। हम समय की कद्र करेंगे तभी समय हमारी कद्र करेगा। आप मेरे व्हाट्सएप नंबर 86575-58641 पर अपना प्रश्न भी पूछ सकते है।
Post A Comment: