भोपाल~फिल्म अभिनेता और पत्रकार मयंक साधु और उनके परिवार की सुख शांति के लिए महाकाल मंदिर उज्जैन में किया गया जल अभिषेक ~~
भोपाल सैयद रिजवान अली~~
पंडित आशीष शर्मा द्वारा किया गया जल अभिषेक !
कालों के काल महाकाल जब किसी पर कृपा करते हैं तो अनहोनी को होनी में परिवर्तन होने से कोई नहीं रोक सकता ! इसीलिए उन्हें कालचक्र के देवता के रूप में पूजा जाता है !
इसी बात का साक्षात प्रमाण बड़े-बड़े राजनेता और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को मिलता रहा है ! और उनकी श्रद्धा दिन प्रतिदिन भगवान महाकाल के प्रति अटूट होती जा रही है ! यही कारण है कि कोई व्यक्ति अगर महाकाल बाबा की शरण में किसी कारण से नहीं पहुंच पाता है तो अपने नाम से जल अभिषेक भगवान महाकाल के चरणों में अर्पण करता है और उनके इस कार्य को सुगमता से करने का कार्य वहां के ब्राह्मण बंधु और पंडित करते हैं ! ऐसे ही एक विद्वान पंडित आशीष शर्मा जी के द्वारा आज चेत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बाबा महाकाल के चरणों में मनावर निवासी फिल्म अभिनेता और अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के धार जिला अध्यक्ष मयंक साधु के लिए जल अभिषेक किया गया ! और उनके संपूर्ण परिवार के लिए सुख शांति की कामना की गई ! उक्त जानकारी हमारे संवाददाता को मयंक साधु ने दी।
Home
भोपाल
भोपाल~फिल्म अभिनेता और पत्रकार मयंक साधु और उनके परिवार की सुख शांति के लिए महाकाल मंदिर उज्जैन में किया गया जल अभिषेक ~~
भोपाल सैयद रिजवान अली~~

Post A Comment: