।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 04 अप्रैल 2022 सोमवार संवत् 2079 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 01:56 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:40 बजे होगा । भरणी नक्षत्र दोपहर 02:28 बजे तक रहेगा पश्चात् कृत्तिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे रात्रि 09:01 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातःकाल 07:52 से 09:28 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज गणगौर पूजन , गौरी तृतीया , मनोरथ तृतीया व्रत , भद्रा मध्य रात्रि पश्चात् 02:51 बजे से ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप स्वस्थ तन - मन से सारे कार्य करेंगे , जिससे ऊर्जा एवं उत्साह बढेगा । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । पारिवार के साथ आनंद में समय बीतेगा । माता से लाभ होगा ।
वृषभ :~ आप आज का दिन सावधानी से बीताएँ । मन अनेक चिंताओं से ग्रस्त होगा । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आँखों में पीड़ा हो सकती है । आत्मजनों से विरोध होगा । सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे ।
मिथुन :~ आज आपका दिन धन प्राप्ति के लिए शुभ है । मित्रों से मुलाकात होगी और लाभ भी हो सकता है । पत्नी एवं पुत्र से लाभ मिलेगा । उत्तम भोजन सुख है । नौकरी एवं व्यापार में लाभ में वृद्धि हो सकती है ।
कर्क :~ आज आपका दिन आरामदायक है । हर कार्य सरलता से होंगे । नौकरी में पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे । पदोन्नति के योग हैं । उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण चर्चा होंगी एवं परिवार मे भी विचार - विमर्श होगा ।
सिंह :~ आज आपका दिन धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा हो सकती है । क्रोधित रहेंगे जिससे मानसिक अशांति रहेगी । संतान से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा आएगी । विदेशी स्वजनों से समाचार मिलेंगे ।
कन्या :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे और बाहर का खाना - पीना टाले । क्रोध अधिक रहेगा , वाणी पर संयम रखे । परिवार मे उग्र बर्ताव से मन दुख न हो इसका ध्यान रखे । अधिक व्यय होगा । पानी से बचे एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहे ।
तुला :~ आज आप का दिन आनंद - प्रमोद में बितेगा । नए वस्त्रों की खरीदी एवं वस्रालंकार के प्रसंग आएँगे । तन , मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी । मान - सम्मान मिलेगा । उत्तम भोजन सुख है ।
वृश्चिक :~ आज आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंदित रहेंगे एवं शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधारेगा । कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से भेंट होगी । लाभ होगा एवं रुके कार्य़ पूर्ण होंगे ।
धनु :~ आज आप संतानों के स्वास्थ्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से व्याकुल रहेंगे । कार्य - सफलता न होने पर निराशा होगी अतः क्रोध संयमित रखे । साहित्य एवं कला मे रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे ।
मकर :~ आज आपका स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं रहेगी व परिवारिक झगड़े के वातावरण से खिन्नता रहेगी । शारीरिक स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव होगा । निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं । छाती में दर्द या कोइ विकार होगा । चैन की नींद नहीं आएगी ।
कुंभ :~ आज आप मानसिक चिंता दूर होने से हल्कापन महसूस करेंगे , मन में उत्साह बढेगा । भाई - बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन अच्छा बीतेगा ।
मीन :~ आज आप खर्च पर संयम रखने के साथ क्रोध एवं वाणी भी संयमित रखे । किसी से मनमुटाव हो सकता है । विशेष आर्थिक लेन - देन में सावधानी बरते ।। ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: