*भोपाल~धरमपुरी की शानी लाल मस्जिद में विधायक रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे*~~

*रमजान के पवित्र महीने के 18वें रोजे के दिन शानी लाल मस्जिद समाना में इफ्तार पार्टी की गई~~

विधायक पांचीलाल मेढ़ा विशेष तौर पर पहुंचे।*~~

भोपाल सैयद रिजवान अली~~

धार जिले के धरमपुरी माह-ए-रमजान का आधे से ज्यादा रोजा पूरा हो चुका है, वही रोजा इफ्तार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ने लगा है। बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार सहित धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेढ़ा स्थानीय लोग शरीक हुए। इफ्तार पार्टी में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। शानी लाल मस्जिद में दी गई मगरीब नमाज की अजान सुनकर कतार में बैठे सभी लोगों ने सबसे पहले खजूर खाकर रोजा इफ्तार किया। इसके पूर्व इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क की शांति, सौहार्द, अमन व चैन की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेढ़ा, सादिक पहलवान, राजा वारसी अकबर पार्षद, सिराज बाबा, हकीम पटेल विधायक प्रधिनीति सुदामा सेन आजम बाबा अनवर खान, अरसू नवाज, हाजी असलम मास्टर, शेरू हाजी साहब, लाल मोहम्मद शेख वकील,  नजीर भाई, इरफान शेख, के अलावा बुद्धिजीवी एवं बच्चे शमिल हुए।रोजा इफ्तारी का फजीलत बताते हुए मौलाना  सय्यद अख्तर अली ने बताया कि जिस आदमी ने किसी रोजेदार को इफ्तार करवाया तो उस आदमी को भी उतना ही शबाब मिलेगा जितना शबाब रोजेदार के लिए है। उन्होंने कहा कि जो रमजान के महीने में रोजेदार को इफ्तार कराता है। उसके गुनाहों की मगफिरत की जाती है। साथ ही रोजेदार के बराबर ही इफ्तार कराने वाले को शबाब मिलता है। रमजान का महीना लोगों के लिए काफी अजीम है। इस महीने में लोगों को ज्यादा से ज्यादा खुदा की इबादत करनी चाहिए। इस महीने में कुरान- ए- पाक का अवतरण हुआ था।


Share To:

Post A Comment: