खिलेडी/दसाई~नगर में चोरी की घटना लगातार बढती जा रही हैं वही चोरो के हौसले बुलन्द ~~
जगदीश चौधरी खिलेडी6261395702~~
खिलेडी/दसाई~~सरदारपुर के दसाई नगर में चोरी की घटना लगातार बढती जा रही हैं वही चोरो के हौसले बुलन्द होते जा रहे जिसके चलते आमजन परेशान होता नजर आ रहा हैं। मुख्य बाजार से लगाकर आसपास क्षेत्र में चोरी होना आमबात हो गई हैं ।पिछले दिनों नगर के नीम चौक से 10 लाख रुपये की लागत से टैक्टर के साथ अन्य सामान चोरी हो गया था जिसे लगभग एक माह ही हुआ था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने बीती रात पिकअप चोरी की घटना ने एक बार फिर चोरो के हौसले बुलन्द होते नजर आ रहे हैं। बढती चोरी की घटना से अब ग्रामीणों के बीच डर का माहौल है गुरुवार की रात्री में अपना काम कर सुखराम ताहाड ने अपना वाहन पिकअप क्रमांक एमपी 11 जी 1748 अपने घर के सामने ऐसे मार्ग पर जहाॅ रातदिन लोगो का आनाजाना लगा रहता हैं वही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने खडा किया था । श्री ताहाड ने बताया कि रात 3 बजे तक पिकअप वाहन खडा था करीबन रात 4 बजे के आसपास पिकअप वाहन चोरी हुआ हैं ।
प्रशांत पाल चौकी प्रभारी दसाई का कहना है।
नगर में पिकअप वाहन चोरी हुआ हैं । जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई हैं । अज्ञात चोरो का पता लगाने के लिये टीम गठीत कर दी गई हैं शीघ्र ही चोरो का पता लगा लिया जावेगा।
Home
धार
खिलेडी/दसाई~नगर में चोरी की घटना लगातार बढती जा रही हैं वही चोरो के हौसले बुलन्द ~~
जगदीश चौधरी खिलेडी6261395702~~

Post A Comment: