।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 28 जनवरी 2022 शुक्रवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रात्रि 11:36 बजे तक रहेगी बाद द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:08 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:07 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:18 से 12:38 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज षट्तिला एकादशी व्रत , लाला लाजपत राय जयंती , गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे । धन लाभ होगा । पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का होगा । बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे , परंतु वाणी पर संयम रखे ।
वृषभ :~ आज आप मानसिक स्वस्थ रहेंगे । कार्य निर्धारित योजनानुसार होंगे । आर्थिक लाभ हो सकता है । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । मायके से आनंद के समाचार मिलेंगे ।
मिथुन :~ आज आप किसी भी वाद - विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहे । अपमान न हो इसका ध्यान रखे । मित्रों पर खर्च हो सकता है । पेट की बीमारियों से परेशानी हो सकती है ।
कर्क :~ आज आपको प्रफुल्लित , स्फूर्ति और आनंद का अभाव रहेगा । परिवारिक तकरार हो सकता है । खर्च के साथ अपयश भी मिल सकता है । समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा । अनिद्रा सताएगी । छाती में विकार हो सकता है ।
सिंह :~ आज आप अपने भाई के साथ सम्बंधों में निकटता रहेगी । उनका सहयोग भी मिलेगा । सम्बंधो के भावना की गहराई को समझ सकेंगे ।
कन्या :~ आज आपके परिवार में आनंद का माहौल रहेगा । वाक्माधुर्य से निर्धारित कार्य कर सकेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बौद्धिक चर्चा से दूर रहे । व्यर्थ खर्च न हो इसका ध्यान रखे । विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा ।
तुला :~ आज आप योजनानुसार आर्थिक योजना बना सकेंगे । सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी ।
वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे । वाहन चलाते समय अकस्मात न हो इसका ध्यान रखे । संभव हो तो आपरेशन टाले ।
धनु :~ आज आपका दिन लाभदायक है । मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास होगा । आय में वृद्धि होगी । अच्छा भोजन मिल सकता है ।
मकर :~ आज का दिन आपके लिए उगाही , प्रवास , आय आदि के लिए अच्छा है । सरकार तथा मित्रों , सम्बंधियो से लाभ होगा । उनसे उपहार मिलने से प्रसन्न रहेंगे । परंतु अग्नि , जल और अकस्मात से बचे ।
कुंभ :~ आज आपको शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । फिर भी मानसिक स्वस्थ रहेंगे । शारीरिक स्फूर्ति कम होने से कार्य का उत्साह कम रहेगा ।अधिकारियो की अप्रसन्नता भी अखरेगी ।
मीन :~ आज का दिन आपके लिए कुछ प्रतिकूलता लिए रहेगा । स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दे । स्वास्थ्य पर अधिक खर्च हो सकता है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: