नसरुल्लागंज ~ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व नगर के अटल उद्यान में संगोष्ठी कर बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया~~
इस कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष अनिता राज लखेरा ने उन सभी महान सेनानियों के चरणों में पुष्प अर्पण किए हैं~~
नसरुल्लागंज से आनंद अग्रवाल जिला सीहोर ब्यूरो~~
नसरुल्लागंज में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व पर नगर के अटल उधान में संगोष्ठी कर बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनिता राजेश लखेरा ने किया उन्होने कहा की ‘स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर मैं उन सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करती हूँ एवं उनके चरणों में पुष्पा अर्पित किया गया जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई और साथ ही उन सभी वीरों को भी नमन करती हूँ जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया।
आज हमें बहुत गर्व है कि जिस स्वतंत्र, सबल व समर्थ भारत का स्वप्न हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चरितार्थ कर रहें हैं।
एक ओर गरीब व वंचित वर्ग को घर, बिजली, स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएँ दी तो वहीं दूसरी ओर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेत्री श्रीमत चर्चा जैन, एडवोकेट वर्षा दोगने, श्रीमती उमा खंडेलवाल रजनी शर्मा,श्रीमती रचना भारी संध्या सोनी, सावित्रि तिवारी, उषा शिशिर, अनसुइयां बाइ पुष्पा महेश्वरी शीतल अग्रवाल शीतल महेश्वरी, नयना अग्रवाल पूजा खण्डेलवाल, नम्रता खंडेलवाल राधिका जैमिनी कविता अग्रवाल उषा राठौर, सुरभी अग्रवाल रानी व्यास मोटिवेशनल स्पीकर नेहा लखेरा सहित अन्य महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम का आभार भाजपा मंडल मंत्री श्रीमती वर्षा दोगने द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती चर्चा जैन ने कहा की भारत की आजादी असंख्य वीर शहीदों,माँ भारती के सपूतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज हम सभी आत्माओं को नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की भी चिंता न करी इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती उषा शिशिर ने कहा की यह वर्ष माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी ,मजबूत ,विकसित भारत बनाने के संकल्प का वर्ष है।कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि सोनी श्रीमती उमा खण्डेलवाल श्रीमती रानी व्यास ने अपने विचार व्यक्त किए।
Home
सीहोर
नसरुल्लागंज ~ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व नगर के अटल उद्यान में संगोष्ठी कर बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया~~
इस कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष अनिता राज लखेरा ने उन सभी महान सेनानियों के चरणों में पुष्प अर्पण किए हैं~~
नसरुल्लागंज से आनंद अग्रवाल जिला सीहोर ब्यूरो~~

Post A Comment: