।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 29 दिसम्बर 2021 बुधवार संवत् 2078 मास पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सायं 04:13 बजे तक रहेगी बाद एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:48 बजे होगा । स्वाती नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:38 बजे तक रहेगा इसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:26 से 01:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज भद्रा सायं 04:13 बजे तक रहेगा , बुध मकर राशि मे प्रातः 11:32 बजे से , श्री पार्श्वनाथ जयंती , शरद उत्सव प्रारंभ ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसाय मे लाभदायक रहेगा । लाभ के साथ लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन कर पाएँगे । अगर व्यापार के साथ है तो विस्तार की योजना बना पाएँगे । शारीरिक - मानसिक तरोताजा महसूस करेंगे ।
वृषभ :~ आज आप वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ के साथ सम्बंध बना सकेंगे । वैचारिक समृद्धता रहेगी , तथा मन प्रसन्नचित्त रहेगा । शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे ।
मिथुन :~ आज आप विचारों में खोए रहेंगे । बौद्धिक कार्यों से जुड़े , लेकिन वादविवाद मे न पडे । संवेदनशील रहेंगे । विशेषकर माता एवं स्त्री के विषयों में अधिक भावुक रहेंगे ।
कर्क :~ आज आपका दिन शुभ रहेगा । नए कार्य प्रारंभ के लिए शुभ है । आज के कार्य में सफलता मिलेगी । नोकरी या व्यापर में प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होगी । आर्थिक लाभ होगा । मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
सिंह :~ आज आपका दिन मध्यम फलदायक है , परंतु आर्थिक लाभ होगा । खर्च अधिक होगा । दूर के लोगों से संदेश - व्यवहार से लाभ होगा । परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा । आँख या दांत की पीडा़ में राहत मिलेगी ।
कन्या :~ आज आपका दिन मध्यम फलदायक रहेगा । विचारों की समृद्धि बढेगी । लाभकारी तथा मेलजोल से संबंध वाणी से बना सकेंगे । व्यावसाय मे लाभदायक रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मन प्रसन्न रहेगा । आर्थिक लाभ ले सकेंगे ।
तुला :~ आज आपको असंयमित या अविचारी व्यवहार से परेशानी आ सकती है । अतः ऐसे व्यवहार से बचें । दुर्घटना से सावधान रहें । खर्च अधिक होगा । व्यावसाय मे व्यक्तियों से उग्र विवाद हो सकता है , इसलिए वाणी संयमित रखें । वाद - विवाद में ना फँसे , कोर्ट - कचहरी में सावधानी बरतें ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा । नौकरी - व्यवसाय में लाभ होगा । मित्रों से भेंट हो सकती है तथा घूमने की योजना बन सकती है । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । उपहार से लाभ होगा । उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे ।
धनु :~ आज आपका दिन सफलता देने वाला है । नए कार्य आरंभ कर सकेंगे । व्यापारी बिजनेस का आयोजन और विस्तार कर सकेंगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे । गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा । शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
मकर :~ आज आप बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में नई शैली अपनाएँगे । साहित्य तथा लेखन प्रवृत्ति मे गति मिलेगी । शारीरिक बेचैनी और थकान रहेगी । विरोधियों और प्रति स्पर्धियों से बहस नही करे और गलत खर्च से बचे ।
कुंभ :~ आज आप अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों के साथ नकारात्मक विचारों से दूर रहे । अधिक विचार और क्रोध मानसिक स्वस्थता पर असर पडेगा । स्वास्थ्य खराब होगा । परिवारिक खटखट हो सकती है । खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी होगी ।
मीन :~ आज व्यापारियों के लिए लाभदायक दिन है । व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए अच्छा है । साहित्य सृजक , कलाकार और कारीगर सृजनात्मकता निखार सकेंगे और सम्मान मिलैगा । पार्टी , पिकनिक का आनंद लेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: