धार~नेशनल हाइवे पर किसान के घर अज्ञात बदमाशो ने दिया डकैती की वारदात को अंजाम, बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में सैनिक घायल, जाँच में जुटी पुलिस~~
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )
इंदौर-अमदावाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम हातोद में रहने वाले कृषक चंदर सिंह दांगी के निवास पर रविवार रात करीब 1 बजे अज्ञात बदमाशो ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अमझेरा पुलिस और बदमाशो की मुठभेड़ भी हुई। जिसमे अज्ञात बदमाशों द्वारा सैनिक भेरूलाल पाटिदार पर लोहे की राढ़ से हमला कर दिया। जिससे पाटिदार के बायां हाथ फ्रेक्चर हो गया। वही एक अन्य जवान को पत्थर लगने से चोट आई है। जनाकारी के मुताबिक घटना देर रात की है। अज्ञात बदमाशो चंदरसिंह दाँगी ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। इस दौरान घर अंदर सोई महिला की नींद अचनाक खुल गई। महिला के होश उड़ गए तथा तत्काल दूसरे कमरे में आकर अपने परिजनों को फोन लगाया। परिजनों ने तत्काल अमझेरा थाने पर सूचना दी। सूचना के आधार पर हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे जवान राम बैरागी व भेरूलाल पाटिदार अन्य जवान तत्काल हातोद घटना स्थल पर पहुँचे। इस दौरान घर का दरवाजा बहार से खुला था अचनाक एक अज्ञात बदमाश आया और जवानों पर हमला कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ 10 मिनिट तक चली। सैनिक पाटिदार पर लोहे की राढ़ से हमला करने के बाद बदमाश भाग गए। घायल सैनिक को जवान अमझेरा अस्पताल लेकर पहुँचे। सोमवार की सुबह घायल पाटिदार को धार जिला अस्पताल रेफर किया गया। वही दोपहर को घटना स्थल पर एफएसएल तथा डॉग स्क्वायड टीम पहुँची। जिन्होंने फिगर प्रिंट, चिन्हित निशान पर फोटो स्कैन किया। बताया जा रहा है कि लाखों नगद के साथ जेवलरी भी अज्ञात बदमाश ले गए। बदमाशो ने गोदरेज का ताला तोड़कर व अलमारी में रखा समान कपड़े भी बिखर दिया।
Home
धार
धार~नेशनल हाइवे पर किसान के घर अज्ञात बदमाशो ने दिया डकैती की वारदात को अंजाम, बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में सैनिक घायल, जाँच में जुटी पुलिस~~
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )

Post A Comment: