।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 10 अगस्त 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सायं 06:06 बजे तक रहेगा पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:05 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:59 बजे होगा । मघा नक्षत्र प्रातः 09:53 बजे तक रहेगा पश्चात् पुर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:43 से 05:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा । व्यापार - धंधे में लाभ हो सकता है । कार्यालय या व्यावसाय मे कार्य भार बढ़ेगा । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।
वृषभ :~ आज आपका दिन मिश्र फलदायक रहेगा । परिवारिक गलतफहमी से बचे नही तो मनमुटाव हो सकता है । कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले । आर्थिक लाभ हो सकता है ।
मिथुन :~ आज आपका दिन मानसिक दुविधाओं और उलझन मे रहेगा । व्यवसाय में परेशानी आएगी । नए कार्य आरंभ ना करें ।
कर्क :~ आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने से किसी भी अनिष्ट से बच सकते है । सहकर्मियों से मन मुटाव हो सकता है जिससे मानसिक बेचैनी रहेगी । धार्मिक सत्संग से राहत मिलेगी ।
सिंह :- आज आपका दिन मिला - जुला रहेगा । व्यापार में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है अतः सावधान रहें । अचानक लाभ होने से प्रसन्नचित्त रहेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
कन्या :~ आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे । नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे ।
तुला :~ आज आपका दिन शुभफलदायक है । नए कार्य का आरंभ कर सकते । कार्य में सफलता मिलेगी । किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
वृश्चिक :~ आज आप अपनी यात्रा स्थगित रखे । मन में नकारात्मक विचार से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा ।
धनु :~ आज आपका दिन लाभदायक है । अपने निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे । व्यवसायिकों को ऑफिस में पदाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा । वैवाहिक जीवन में भी सुख का अनुभव होगा ।
मकर :~ आज आपका दिन अच्छा रहेगा । किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार से मदद मिल सकती है । नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं । उसमें निश्चित सफलता मिलेगी |
कुंभ :~ आज आपका दिन शुभफलदायक है । कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं । रुके कार्य पूर्ण कर सकेंगे | आकस्मिक धन लाभ हो सकता है |
मीन :~ आज आप किसी के भी झगड़े में ना पड़ें अन्यथा परेशानी में पड सकते हैं । क्रोध पर नियंत्रण रखें । छोटे लाभ के लालच मे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें । कोर्ट - कचहरी के कार्यों को सतर्कता से करें ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: