*धार~कोरोना काल के दौरान मरीजों की सेवाओं के लिए अस्पताल स्टाफ की सराहना की,अधिक बेहतर कार्य के लिए की हौसला अफजाई* ~~
*कलेक्टर श्री सिंह ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरी का निरीक्षण* ~~
धार। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को धरमपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना काल के दौरान मरीजों की सेवाओं के लिए चिकित्सकों सहित अस्पताल स्टाफ की सराहना की। साथ ही और अधिक बेहतर कार्य के लिए उनकी हौसला अफजाई की। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल में 24 घण्टे बिजली व्यवस्था, दवाइयों की पूर्ति, ऑक्सीजन पूर्ति के बारे में जानकारी भी ली। उन्होने कहा कि जल्द से जल्द मरीजो की सुविधा के लिए ईसीजी, सीआरपी जाँच की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। एसडीएम राहुल चौहान, तहसीलदार योगेंद्र सिंह मोर्य सहित डॉक्टर, स्टॉफ मौजूद थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जो हमारे कोरोना वारियर्स है वो दिन रात मेहनत कर रहे है। हम लोग तो बाहर से मार्गदर्शन देते है, लेकिन वे सब किट पहन कर इस गर्मी में और यह जानते हुए यह जानते हुए की उनके चारो ओर मरीज है,मरीजों की सेवा करते है। इस पूरी टीम को बधाई देता हूं क्योकि इस आपदा की घड़ी में जिस तरह से धरमपुरी की जनता व मीडिया ने एक सीमित संसाधन वाली जगह में लोगों को इतने साधन उपलब्ध कराए है। कोरोना कर्फ्यू के पालन में जनता का बहुत बड़ा सहयोग रहा जिससे कोरोना पोजीविटी लगातार घट रही है। जो थ्री डिजिट में मरीजो की संख्या रहती थी, वह अब दो डिजिट में आने लगी है। कलेक्टर ने लोगो से अनुरोध किया की टीकाकरण में आगे आए, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग प्रयोग उसी प्रकार करे जिस प्रकार पहले करते रहे है। अपने ऊपर स्वयं नियंत्रण रखकर स्वंय को घरों में रखे। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले। प्रभारी मंत्री जी ने पिछले एक हफ्ते से लगातार 13 ब्लाकों में भृमण किया है और यहां की आवश्यकताए उन्होंने चिन्हित की है। उन चिन्हित आवश्यकताओं की हम समय समय पर सीएसआर के माध्यम से, मध्यप्रदेश शासन के माध्यम से हम लगातार पूर्ति करने का प्रयास कर रहे है। आगे आने वाली हर आपदा का सामना करने की तैयारी जारी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि जिस तरह यहां की जनता, यहां की प्रेस मीडिया, डॉक्टर्स, अधिकारी लगे है, बहुत जल्द ही हम जो इक्का दुक्का केस आ रहे है, उससे भी निपटने में सक्षम हो पाएंगे।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जो किसान है हमे उनकी भी सुविधा का ख्याल है, लगभग तीन लाख 27 हजार मेट्रिक टन हमने गेंहू की खरीदी की है और उसमें से भी 95 प्रतिशत माल गोदामो जमा हो चुका है। किसानों को जो भुगतान होना है वह लगभग पूरा हो चुका है तथा कोशिश रहेगी कि आगामी तीन दिनों तक हमारा कोई गेंहू बाहर न रहे और उसको हम घरों में पहुचा दे। जो निमाड़ का एरिया है, उसमे अखातीज के साथ ही खेती का कार्य शुरू हो गया है, हमने एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिए है कि किसानों की सुविधा के लिए खाद बीज के केन्द्रों को थोड़ी छूट देते हुए उनको होम डिलीवरी की सुविधा देवे। जिससे किसान अपनी खाद बीज प्राप्त कर सके। इसी के साथ हमारे जो सिंगल लॉक व डबल लॉक है उसमे खाद का पर्याप्त भंडारण करा रहे है और किसानों को आस्वस्त करते है कि उन्हें इसमे किसी भी प्रकार से चिंतित होंने की आवश्यकता नही है, उनको पूरी व्यवस्था दी जाएगी।
Home
धार
*धार~कोरोना काल के दौरान मरीजों की सेवाओं के लिए अस्पताल स्टाफ की सराहना की,अधिक बेहतर कार्य के लिए की हौसला अफजाई* ~~
*कलेक्टर श्री सिंह ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरी का निरीक्षण* ~~

Post A Comment: