धरमपुरी~सेमलदा में पुरानी रंजिश के चलते गोली चली ~
धार से डाँ. अशोक शास्त्री की रिपोर्ट~~
धरमपुरी के धामनोद थाना अंतर्गत समीपस्थ ग्राम सेमलदा में पुरानी रंजिश के चलते गोली चलने का मामला सामने आया है,जिसके बाद गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई।फरियादी अशोक पिता राधेश्याम निवासी नाहरिया बयड़ा किसी काम से सेमल्दा आया हुआ था,इसी दौरान आरोपी बसंत राजोरे ने उस पर कट्टे से फायर कर फरार हो गया अचानक हुए हमले में फरियादी अशोक गम्भीर रूप से घायल हो गया उसके बाए हाथ मे छर्रे लगें है।फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया कुछ देर के लिए किसी को कुछ समझ नही आया ये क्या हो रहा है।
सूचना मिलते ही धामनोद टीआई राजकुमार यादव अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँचे एवं घायल अशोक को 108 एम्बुलेंस की मदद से धामनोद स्वास्थ केंद्र भेजा गया जहा उसका उपचार जारी है।वही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई मामले की विवेचना कर रहे हैं

Post A Comment: