राजोद~~ कोविड 19 स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व लोगों को कोरोना टेस्ट कराने एवं कोरोना महामारी से बचाव के लिए उपाय किए जाने के संबंध मे बैठक संपन्न~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद~~राजोद थाना परिसर मे कोविड 19 स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व लोगों को कोरोना टेस्ट कराने एवं कोरोना महामारी से बचाव के लिए उपाय किए जाने के संबंध मे बैठक संपन्न हुई।
जिसमे स्वास्थ्य विभाग के डाँ.अोपी परमार, पुलिस विभाग, पंचायत कर्मचारियों, एवं पत्रकारगण ने लोगों को लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस से बचाव के बारे मे विचार विमर्श किया। कोरोना महामारी जिस तरह से प्रतिदिन हर घर में पैर पसार रही है।आज स्थिति यह है कि परिवार के सदस्य अंतिम क्रियाकर्म में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं। अस्पतालों में पलंग उपलब्ध नहीं हैं। आपका कमाया हुआ धन काम नहीं आ रहा है।जिन घरों में गमी हुई है, उनको दिलासा देनेवाला कोई नहीं है। अस्वस्थ सदस्य की चाहते हुए भी सेवा करने से घबराहट हो रही है। इतना सब देखकर भी हम सभी खामोश हैं? क्या हम सभी इससे भी अधिक भयानक स्थिति का इंतजार कर रहे हैं।
हमे सचेत रहना एवं प्रशासन का सहयोग करना है, कोई किसी के बहकावे मे नही आए एवं आगामी दिनो मे स्वास्थ्य विभाग के द्धारा शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कुल मे सभी ग्रामीणजन की कोरोना टेस्ट की नि:शुल्क जांच की जाएगी।हम सब मिलकर प्रशासन का सहयोग कर शिविर मे अपनी अपनी जांच करवाये एवं परिवार के साथ स्वस्थ व सुरक्षित रहे।
हम सब को मिलकर एक कठोर निर्णय लेना है।
हमें विगत दिनों की तरह लॉक डाउन के समय में जो नियम पालन करते थे, वह अब कठोरता से पालन करना पड़ेगा, नहीं तो हम जीवित नही बच पायेंगे। हम रहेगें तभी हमारा व्यापार, हमारे कर्मचारी , परिवार और समाज सुरक्षित रहेगा । जिंदगी रहेगी तो हम अपने सभी कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे, घूमेंगे भी ओर उत्सव भी मनायेंगे।
आज सरकार सभी चीजें खोल रही है।यह साल कमाने का नहीं है।परिवार को बचाने की खुली चुनौती है। हमारे बच्चे सरकार के लिए सिर्फ जनसंख्या हैं, पर हमारे लिये वह पूंजी है। उनकी रक्षा हमारा दायित्व है।सभी से करबद्ध निवेदन है कि जरूरी हो तभी घर से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुये निकलें।
बैठक मे उपस्थित डाँ.अोपी परमार, डाँ.पुजा मिश्रा, थाना प्रभारी भंवरसिंह वसुनिया , पटवारी रघुवीर सिंह डोडिया,सचिव भारत सोलंकी, सरपंच सुनिल वसुनिया एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
Home
धार
राजोद~~ कोविड 19 स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व लोगों को कोरोना टेस्ट कराने एवं कोरोना महामारी से बचाव के लिए उपाय किए जाने के संबंध मे बैठक संपन्न~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~

Post A Comment: