बीड~डॉक्टर का कार्य कर रहे सुरक्षा जवान,~~
तीन और कोरोना संक्रमित आई रिपोर्ट ~~
सिंगाजी परियोजना मे संख्या हुई नौ ~~
रवि सलुजा बीड~~
बीड ।। संत सिंगाजी पांवर परियोजना मे लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है इसको देखते हुए परियोजना के अधिकारी भी अब सतर्क गंभीर हो गए हैं। जिसको देखते हुए सोमवार को संत सिंगाजी परियोजना के मेन गेट प्रवेश द्वार पर स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। अब परियोजना में आने वाले हर व्यक्ति की स्वास्थ्य परीक्षण चेकिंग के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रकार के आदेश परियोजना के प्रबंधन ने जारी किए हैं, वही परियोजना के मेन गेट बाहर स्थित सभी दुकानों को प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया है। श्री कैलासिया ने बताया कि संत सिंगाजी परियोजना में काम कर रही जितनी भी कंपनीया है । उन्हें भी अपने अपने कर्मचारियों को स्क्रीनिंग करने के लिए लिखित आदेश निकलकर निर्देशित किया है। और दूसरा पहलू यह भी देखने में आया है कि वहीं परियोजना के मेन गेट पर स्क्रीन का काम फिलहाल सुरक्षा गार्ड द्वारा किया जा रहा है उसमें स्वास्थ विभाग का अमला फिलहाल शामिल नहीं है जो कि स्वास्थ्य विभाग की परिभाषा को जानता है ,सबसे बड़ा सवाल की स्क्रीनिंग करने वाला सुरक्षा गार्ड स्वास्थ्य वह उसके लक्षण सहित अन्य परिभाषा ओं को कैसे जाने या फिलहाल रस्म अदाई का दौर ही चल रहा है । परियोजना के श्री कैलासिया का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस कार्य में साथ में शामिल किया जाएगा जो कि स्वास्थ्य विभाग संबंधित की जानकारी रखती है पर फिलहाल यह काम स्वास्थ्य विभाग के बजाय सुरक्षा विभाग के गार्ड द्वारा करते सोमवार को देखा गया। गौरतलब है अन्य जो भी संपर्क में आए थे उन्हें फिलहाल संत सिंगाजी परियोजना के कर्मचारी कंपनियों के कर्मचारी को अधिकारियों को होम कोरोटाईन किया कर दिया गया है।
शिवरिया आवासीय कॉलोनी में एक व्यक्ति घर किया गया होम कोरोटाईन
संत सिंगाजी परियोजना के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के बाद उसे खंडवा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है , प्रशासन द्वारा घर पर चस्पा कर घर में सभी को होमकोरोटाईन रहने की सलाह दी गई है । गौरतलब है कि लगातार परियोजना से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है इसे देखते हुए सुरक्षा के हिसाब से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
एक टीम का गठन
संत सिंगाजी पावर परियोजना में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सतर्कता सावधानी निगरानी के लिए एक समिति के गठन किया गया है जिसमें की मुंदी सीएमओ संजय गीते ,एके शर्मा , संजय पेडोरे, सहित अन्य इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है ।
बीड के एक व्यक्ति को घर में ही किया गया होम कोरोटाईन
सोमवार को बीड़ में भी एक व्यक्ति को उसी के घर में होम कोरोटाईन किया गया । जानकारी से जब पता चला कि यह व्यक्ति भी संत सिंगाजी परियोजना में कार्य करता है । और वह पिछले बीते कल के दिनों मे यह कोरोनापॉजिटिव हुए मरीज के संपर्क में भी आया था इसलिए एतियातन के तौर पर सतर्कता बरते हुए उसे बीड़ में अपने ही घर पर होमकरोटाईन स्वास्थ्य विभाग के अमले ने किया ।
Home
खंडवा
बीड~डॉक्टर का कार्य कर रहे सुरक्षा जवान,~~
तीन और कोरोना संक्रमित आई रिपोर्ट ~~
सिंगाजी परियोजना मे संख्या हुई नौ ~~
रवि सलुजा बीड~~

Post A Comment: