बड़वानी~जिले में 20 और व्यक्ति की रिपोर्ट आई पाजिटिव~~

बड़वानी / बड़वानी में रविवार को 20 और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 187 हो गई है। इसमें से 118 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 65 लोगो का उपचार इन्दौर एवं बड़वानी के अस्पताल में चल रहा है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को आई रिपोर्ट में निवाली का 34 वर्षीय पुरुष , पानसेमल का 30 वर्षीय पुरुष, बलवाड़ी की 36 वर्षीय महिला, सेंधवा की 49 वर्षीय महिला, सेंधवा का 74 वर्षीय पुरुष , तलवाड़ा उच्चावद बेड़ी का 29 वर्षीय पुरुष, अंजड़ का 46 वर्षीय पुरुष , अंजड़  की 38 वर्षीय महिला , अंजड़ का 40 वर्षीय पुरुष , राजपुर का 46 वर्षीय पुरुष , राजपुर का 57 वर्षीय पुरुष , राजपुर का 52 वर्षीय पुरुष, राजपुर का 23 वर्षीय पुरुष,  राजपुर की 65 वर्षीय महिला, राजपुर का 70 वर्षीय पुरुष , राजपुर का 50 वर्षीय पुरुष ,विश्वनाथ खेड़ा का 20 वर्षीय पुरुष, विश्वनाथखेड़ा का 21 वर्षीय पुरुष , निवाली की 65 वर्षीय महिला, बड़वानी नगर का 39 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।


Share To:

Post A Comment: