*भिण्ड~शासन द्वारा अंचल में शादी विवाह की सशर्त अनुमति दी जाये ~भाजपा नेता अर्पित मुदगल*~~
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~
*भिण्ड।। वर्तमान समय में सम्पूर्ण देश में कोरोना महामारी में सामूहिक रूप से भीड़ शामिल न हो इसलिए भीड़ भरे होने वाले आयोजन पर रोक लगी हुई है। लेकिन जन भावनाओ पर गौर करते हुए ग्वालियर चम्बल-अंचल सम्भाग में अक्षयतृतीया के शुभ महूर्त पर सरकार के द्वारा सशर्त शादी की अनुमति जारी होने की खबर पहले से तय शादियों के लिए सु:खद है । सरकार द्वारा ग्वालियर संभाग के जिलों में दी जा रही अनुमति पर खुशी व आभार जताते हुए भाजपा नेता अर्पित मुदगल ने मुख्यमंत्री शिवराज को पुनः एक पत्र लिखा है।*
*जिसमे भाजपा नेता अर्पित मुदगल द्वारा उल्लेख किया गया है कि जिस प्रकार प्रशासन द्वारा विवाह हेतु शिवपुरी में 20 व्यक्तियों, श्योपुर में 11 व ग्वालियर में 10 व्यक्तियों को शादी में शामिल होने की सशर्त अनुमति प्रदान की जा रही हैं। परन्तु ग्रीन जोन में आने वाली हमारी लोकसभा क्षेत्र के भिण्ड व दतिया जिले में यह अनुमति नही दी जा रही। ग्रीन जोन में आने वाले आमजन की यह बड़ी और व्यवहारिक समस्या है, चूंकि परम्पराओं और रीति मान्यताओं अनुसार शुभ तिथियों में विवाह महूर्त तय किये जा चुके थे जिसमे स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा कोई भी राहत प्रदान नही की जा रही है । इस बाबत श्री मुदगल ने शासन को लिखा है कि कोरोना की इस महामारी में पहले ही अन्य खुशियों में सेंध लग चुकी है । अतः जनहित में शासन/प्रशासन की तरफ से अन्य जिलों को मिली राहत अनुसार हमारे अंचल में उचित सशर्त राहत मिलनी चाहिये। बेशक इस आपदा के समय विवाह हेतु सशर्त वर वधु पक्ष को 10-10 की अनुमति प्रदान की जाये ताकि पूर्व से निर्धारित विवाह संपन्न कराये जा सकें। उन्होंने आशा भी जताई है कि जन जन के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज जी शीघ्र ही ग्वालियर संभाग की तरह चम्बल अंचल में अनुमति प्रदान करेंगे।*
Home
भिंड
*भिण्ड~शासन द्वारा अंचल में शादी विवाह की सशर्त अनुमति दी जाये ~भाजपा नेता अर्पित मुदगल*~~
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~

Post A Comment: