भिंड/गोरमी~मेहदोली गांव पहुँचे SDM गणेश जयसवाल ,गांव के लोगों से घर मे रहने की अपील की~~

रणवीर परमार गोरमी~~

गोरमी-रवीना की जांच रिपोर्ट आने से पूर्व मेहगांव एसडीएम गणेश जसवाल ने गांव में पहुंचकर गांव का किया भ्रमण आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक जैन को निर्देश दिया कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति की प्रतिदिन स्कैनिंग की जाए पता किसी को अगर खांसी बुखार या कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट की जाए तथा थाना प्रभारी मनोज राजपूत और तहसीलदार शिवदत्त कटारे को निर्देश दिया कि गांव में और अधिक शक्ति की जाए बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश नहीं दिया जाए और प्रतिदिन की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को गांव की दी जाए

लोगों ने ली राहत की सांस
ग्राम मेहदाेली में रुबीना की जांच रिपोर्ट रविवार के दिन  निगेटिव आने से गांव निवासी कुंज बिहारी बरुआ ने बताया कि तीन दिन हमारे गांव में प्रशासन ने इतनी शक्ति कर दी थी कि हम लोग अपने घरों के बाहर भी नहीं निकल पा रही थी तथा गांव में रोजमर्रा की चीजें और सब्जी फल के ठेले भी आना बंद हो गए थे जिससे कि ग्रामीणों को काफी परेशानियां आ रही थी तथा समस्त ग्रामीण भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि रुबीना कि जांच रिपोर्ट निगेटिव अाये तथा जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

सीधी बात

रुबीना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव तो आई है लेकिन गांव में प्रशासन द्वारा समस्त ग्रामीणों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा
गोरमी थाना प्रभारी मनोज राजपूत

जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद गांव की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी और गांव  की प्रतिदिन की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी

गोरमी तहसीलदार शिवदत्त कटारे

रुबीना की जांच रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई है लेकिन गांव के समस्त नागरिकों की स्कैनिंग की जाएगी और लोगों को समझाइश दी जाएगी कि लोग अपने अपने घरों में ही रहे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें समय-समय पर साबुन या सैनिटाइज से हाथ धोएं
आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक जैन


Share To:

Post A Comment: