बड़वानी /अंजड के ठीकरी रोड पर अपने घर में अकेली रहतीं थी महिला~~
अपने स्वयं के घर में अकेली थी~~
घर में पुजा का सामान बिखरा हुआ था~~
पुत्र लाकडाउन के दौरान इंदौर में अपनी गर्भवती पत्नी के पास था~~
सतीश परिहार अंजड~~
अंजड--शहर के ठीकरी रोड स्थित घर महिला अपने ही घर में मृत अवस्था में पाई गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब आसपडोस के लोगों ने स्थानीय पार्षद शरद ठाकुर को दरवाजा दो- तिन दिन से नहीं खुलने कि खबर दि तब पार्षद ठाकुर व आसपडोस के अन्य लोगों द्वारा मृतिका के घर पहुंचे दरवाजा खटखटाया मगर अंदर के कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर पडोस के मकान से छत पर पहुंचे जहां वेंटिलेशन से झांकने पर मृतक महिला फर्श पर पडी हुई दिखाई दी। घर के दरवाजे के पास का शटर खुला होने से अंदर जाकर देखा तो नाक से खुन निकलते महिला कि रक्तरंजित लाश देख सफाई कर्मचारी घबरा गई। इसके बाद पार्षद शरद ठाकुर ने घटना की जानकारी पुलिस व तहसीलदार को दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राजेश कोचले , एएसआई अशोक अहिरवार , एएसआई ललिता चौहान ने शव को परिक्षण करने के लिए सिविल अस्पताल अस्पताल के डाँ जे.पी. पंडित को बुलवाया घटना स्थल और गिरने के अंदाज से प्रथम द्रष्टिया मामला पैर फिसलने से गिरने का लग रहा था।
वहीं घर में पुजा का सामान बिखरा हुआ पाया गया।
सोमवार सुबह 11 बजे अंजड पुलिस को सूचना मिली कि ठीकरी रोड स्थित अपने स्वयं के मकान में 65 वर्षीय वृद्ध महिला कलावती बाई पति गंगाराम की लाश घर में सबसे आगे वाले कमरे में पलंग के पास पड़ी मिली। एएसआई अशोक अहिरवार ने बताया दोपहर करीबन 11 बजे स्थानीय लोगो का फोन आया था उन्होंने दरवाजा खटखटाने और महिला को गिरे हुए देखने कि सूचना के बाद उनकी टीम वहां पहुंची और
घटना स्थल का निरीक्षण किया प्राथमिक जांच में उन्होंने पाया कि महिला अपने घर में अकेली ही थी संभावना है कि पुजा करते समय साफ सफाई के दौरान बाथरूम में जाने के दौरान उनका पैर फिसला और सिर में चोट लगने से मौत हो गई। महिला का बेटा संतोष पाटीदार लाकडाउन के दौरान अपनी गर्भवती पत्नी के साथ अभी वहीं है जिसे सुचना दि जा चुकी है।
आसपास के रहवासियों ने बताया मृतका को आखिरी बार उन्होंने दो-तिन दिन पहले देखा।
देर शाम इंदौर से मृतक कलावती बाई के बेटे के अंजड आने के बाद शव का अंतिम संस्कार रेवा तट दतवाडा घाट पर किया गया। इस दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के द्वारा पुरे घर और आसपडोस के मकानों को सेनेटाईज भी किया गया।
फोटो---मृतका कलावती बाई उम्र 65
Home
बड़वानी
बड़वानी /अंजड के ठीकरी रोड पर अपने घर में अकेली रहतीं थी महिला~~
अपने स्वयं के घर में अकेली थी~~
घर में पुजा का सामान बिखरा हुआ था~~
पुत्र लाकडाउन के दौरान इंदौर में अपनी गर्भवती पत्नी के पास था~~
सतीश परिहार अंजड~~

Post A Comment: