अंजड़~लाकडाउन के चलते पिछले लगभग डेढ़ माह से न्यायालय बंद~~
आगामी एक माह के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते फिर न्यायालय बंद रहेगे~~
सतीश परिहार अंजड़~~
अंजड़। लाकडाउन के चलते पिछले लगभग डेढ़ माह से न्यायालय बंद है एवं आगामी एक माह के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते फिर न्यायालय बंद रहेगे, ऐसे में अधिवक्ताओं की स्थिति को लेकर अंजड़ के एडवोकेट हुकुमचंद बंसल ने मुख्यमंत्री एवं राज्य परिषद अधिवक्ता संघ जबलपुर को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को केन्द्र एवं प्रदेश शासन द्वारा मरणोपरान्त दी जाने वाली आर्थिक मदद में से अभी सम्मानजनक आर्थिक सहयोग देने की मांग की है एडव्होकेट हुकुमचंद बंसल ने बताया कि अधिवक्ताओं का भारत की स्वतंत्रता में बहुत बड़ा योगदान है। वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लगभग डेढ़ माह का लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके बाद मई से जून माह में न्यायालय का 1 माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। न्यायालय प्रारंभ होने के बाद लॉक डाउन की आड़ लेकर कहीं पक्षकार फीस देने में असमर्थ रहेंगे। अधिवक्ताओं की आय का अन्य स्त्रोत नही होने के कारण उनका एवं उनके परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में अधिवक्ता को मरणोपरान्त क्रेन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मान निधि का कुछ प्रतिशत हिस्सा अभी दे दिया जाये तो अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति में वर्तमान में सुधार संभव हैं।मध्यप्रदेश शासन तथा राज्य परिषद अधिवक्ता संघ जबलपुर को प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को सम्मानजनक आर्थिक सहयोग करना चाहिए।
Home
बड़वानी
अंजड़~लाकडाउन के चलते पिछले लगभग डेढ़ माह से न्यायालय बंद~~
आगामी एक माह के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते फिर न्यायालय बंद रहेगे~~
सतीश परिहार अंजड़~~

Post A Comment: