हरदा~ आबकारी विभाग द्वारा गांवों में अवैध रूप से बिक रहे  कच्ची शराब पर की कार्यवाही ~~

35 लीटर कच्ची हाथभट्टी महुआ मदिरा तथा लगभग 200किलो महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया ~~

जप्त मदिरा और लाहन की कीमत लगभग 17500 रुपये ~~

अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~

हरदा।  जिले में लॉक डाउन की अवधि में मदिरा दुकाने बंद होने से हरदा कलेक्टर अनुराग वर्मा के आदेश अनुसार आबकारी विभाग हरदा के सहायक आयुक्त माधु सिंह बहेड़िया के मार्गदशन में  टिमरनी वृत में अवैध शराब  विक्रय और निर्माण के विरुद्ध निरंतर  कार्यवाही जारी है।वृत प्रभारी कर्मेन्द्र सिंह सावले  ने दिनांक 24/04/20 को तहसील टिमरनी और तहसील हंडिया  के ग्रामो छिदगांवमेल,भदुगाव,सोडलपुर,
पिपलियकला, बिछोलामाल,पचोला आदि ग्रामो में  दबिश देकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 के तहत 08 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए, जिसमें 35 लीटर कच्ची हाथभट्टी महुआ मदिरा तथा लगभग 200किलो महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया ।जप्त मदिरा और लाहन की कीमत लगभग 17500 रुपये है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक कर्मेन्द्र सिंह सावले, आबकारी  आरक्षक दुर्गेश पठारिया शामिल रहे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


Share To:

Post A Comment: