बड़वानी~माताजी के बारवे का कार्यक्रम न कर सेवा भारती को सौपा अन्न लाॅक डाउन में जरूरतमंदों तक पहुचेगी सामग्री~~

बड़वानी / कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए घोषित टोटल लाॅक डाउन में जरूरतमंदों को भोजन में कोई परेशानी न हो इसके लिए सेवा भावी लोग आगे आ रहे है व सभी को प्रेरणा मिले ऐसे कार्य व उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे है। ऐसे ही ग्राम रसवा डेब तहसील अंजड़ में बाहरवें के कार्यक्रम न कर सेवा भारती को अन्न सौपा।
ग्राम रसवा डेब में सर्वश्री शोभाराम, हिरदाराम, भगवान पटेल ( धनगर ) द्वारा उनकी माताजी रामप्यारी बाई उम्र 80 वर्ष का निधन 14 अप्रैल को हो गया था, उनके बाहरवें के कार्यक्रम में अन्न दान की पंक्ति की जगह सेवा भारती को अन्न दान दिया गया। सेवा भारती के कार्यकर्ता ने बताया कि यह एक प्रेरणादायी निर्णय परिवार का रहा। आज देश कोरोना संकट से लड़ रहा है व कई परिवार को लाॅक डाउन में अन्न की आवश्यकता है, यह अन्न जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा।


Share To:

Post A Comment: