*भिण्ड~कांग्रेस ने करोना प्रभावित गरीब मजदूरों को बाँटी राहत सामग्री*~~

भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~

भिण्ड- जिला कांग्रेस कमेठी भिण्ड ने  जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल के नेतृत्व में असाह, गरीब मजदूरों को घर घर जाकर सूखा राशन और राहत सामग्री वितरित की कांग्रेस पार्टी ने कल 26 अप्रैल को वार्ड 10,और 11 में राशन वितरित किया । साथ ही आज भूता कोठी पर सोशल डिस्टिंग का पालन करते हुए  वार्ड एक और दो के लोगो को राहत सामग्री वितरित की। कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा संकट के समय पूरा देश एकजुट है हमारे नेता राहुल गांधी, और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर समस्त कांग्रेस जन प्रदेश और देश मे गरीब ,असाह मजदूरों की मदद कर रहे हैं। श्री बघेल ने कहा जरूरतमंद की सेवा करना ही नारायण सेवा है। वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने वचाव हेतु लोगो को जागरूक किया।नगर अध्यक्ष संजय भूता ने कहा हम लोगो ने शहर के ऐसे लोगो को भी सहायता प्रदान की जो गरीबी रेखा में नही है लेकिन जरूरत मंद है,और उन्हें शासन प्रशासन और अन्य जगह से कोई सहायता प्रदान नही हो पा रही थी।  कांग्रेस कार्यकर्ता पांच पांच लोगों की टुकड़ियों में सामग्री वितरित कर रहे थे। उनके साथ नगर अध्यक्ष संजय भूता,विवेक पचौरी,संतोष त्रिपाठी, ममता मिश्रा,जीवाराम जाटव, अनिल भारद्वाज,राजू लोधी,आदि कार्यकर्तओं ने सामग्री वितरण में सहयोग प्रदान किया।


Share To:

Post A Comment: