झाबुआ~16 दिन में भी नहीं मिली न्यायालयकर्मी की रिपोर्ट~~

36 सैंपलों की जांच चार दिनों से भोपाल में अटकी~~

संजय जैन झाबुआ~~

झाबुआ । यहां से सैंपल इंदौर व भोपाल की लैब में नियमित जा रहे हैं, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट अत्यंत ही धीमी गति से आ रही है। न्यायालय के एक कर्मचारी के सैंपल की जांच रिपोर्ट 16 दिन के बाद भी इंदौर से नहीं मिल पाई है। अब प्रशासन यह चिंता कर रहा है कि उस संदिग्ध का क्या किया जाए। उधर 36 सैंपल की जांच
रिपोर्ट 4 दिन से भोपाल में अटकी हुई है। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिला न्यायालय में कार्यरत एक कर्मचारी को सर्दी-खांसी हुई तो उसे रतलाम के अस्पताल में आइसोलेशन में रख दिया गया। उसकी पत्नी झाबुआ के जिला अस्पताल में स्टाफ
नर्स है। रतलाम से भागकर कर्मचारी झाबुआ आ गया। रतलाम से संदेश मिला तो झाबुआ जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उसे रख दिया गया। 9 अप्रैल को उसका सैंपल इंदौर लैब में भेजा गया। कर्मचारी की स्थिति अच्छी है, लेकिन उसके सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इस चक्कर में वह आइसोलेशन वार्ड से ही बाहर नहीं आ पा रहा। अब संभवतया उसे उसके घर में ही
क्वारंटाइन करने पर विचार चल रहा है।
भोपाल के भी यही हाल 36 सैंपल की जांच रिपोर्ट पिछले 4 दिनों से भोपाल में अटकी हुई है। हर रोज रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इंदौर से आज 2 जांच रिपोर्ट मिली, जो निगेटिव रही है।
यह है स्थितिअब तक जिले से 313 सैंपल इंदौर व भोपाल भेजे जा चुके हैं। इनमें से 7 रिजेक्ट हो गए हैं। 251 सैंपल की रिपोर्ट शुकवार दोपहर तक आ चुकी है। सभीनिगेटिव रही है। अब केवल 55 रिपोर्ट आना बाकी है। 36 सैंपल की भोपाल और
19 सैंपल की जांच इंदौर में होना बाकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बारिया का कहना है कि रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।


Share To:

Post A Comment: