*धामनोद~चित्र के माध्यम से बच्चे दे रहे कोरोना से बचाव का संदेश*~~


धामनोद//लॉकडाउन के कारण स्कूल कालेज बंद हैं और बच्चे घरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों की ओर से कोरोना से होने वाले लक्षण और बचाव के तरीकों को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

14 मार्च से जिले के सभी स्कूल कालेज बंद कर दिए गए है। ऐसे में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से,व समाज की ओर से बच्चों की  प्रतियोगिता कराई जा रही है। इस प्रतियोगिता में बच्चे कोरोना के लक्षण व इससे बचाव के उपायों का चित्र बनाकर व्हाट्सएप पर भेजते हैं। ऐसे में जिले के कई विद्यालयों के छात्रों की ओर से कोरोना के परिणाम, लक्षण व उससे बचाव के तरीके आदि पर चित्र बनाकर लोगों को बचाव का संदेश दिया जा रहा है।

छात्र नेहा संतोष राठौड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग , लक्षण  और उससे बचाव का चित्र बनाकर लोगों को कोरोना से सावधान रहने का संदेश दिया है। छात्र ने चित्र में तीन व्यक्तियों के बीच दूरी, घर में रहने का , हाथ न मिलाने, मुँह पर मास्क लगाएं , थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोये ,घर से बाहर न निकलने का संदेश दिया है।


Share To:

Post A Comment: