अंजड~सरदार सरोवर नवनिर्माण संस्था द्वारा सेनेटाइजर का वितरण~~
सतीश परिहार अंजड~~
अंजड- सरदार सरोवर नवनिर्माण संस्था के तत्वावधान में नगर सहित जिले के आदिवासी बहुल इलाकों के दर्जनों गांव में नोवेल कोरोना संक्रमण से बचने के लिये कार्य किया जा रहा है आज नगर अंजड में संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा सेनेटाइजर कि बोतलों का वितरण किया।
साथ ही एम्बुलेंस के डाँक्टर व स्टाफ द्वारा इस महामारी से बचने के उपाय भी बताये और साथ ही बताया कि सर्दी ,जुकाम छींक आता है तो बेहतर है कि अपने घर में आराम करें, अगर सर्दी, जुकाम, सांस फूलना शुरू हो जाए, बुखार आने लगे तो डॉक्टर से मिले। संस्था के संचालक चंद्रहास ने बताया
कि यह 108 सेवा आदीवासी क्षेत्र में भारत शासन के सहयोग से पहले से कार्यरत है फिलहाल इनके द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम व सरकार के द्वारा लॉकडाउन पर अमल करने के प्रति जागरूकता फैलाने की लिए जिलेभर के दर्जनों गांव में ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप पाटीदार, राजु पाटीदार, संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post A Comment: