खिलेडी~~पालघर महाराष्ट्र संतो को श्रृद्धांजली~~

जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~
                                                                                                                               वैष्णव बैरागी चतु:स परिवार मध्य प्रदेश के द्वारा संतों की दिवगंत आत्माओं की परम शांति हेतु 28 अप्रैल दिन मंगलबार शाम 7 बजे 5 दीपक जलाकर अपने द्वार पर पूरे मध्य प्रदेश के वैष्णव बैरागी समाज के लोग श्रृद्धांजली देंगे। वैष्णव बैरागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश बैरागी ने बताया कि इस दिन प्रार्थना करते हुए दीप जलाकर श्रृद्धांजली अर्पित करें, ईश्वर ऐसी महान विभूतियों को अपने श्री चरणों में स्थान है ।

महेश ने बताया की 28 अप्रैल को वैष्णव बैरागी समाज चतु:स म.प्र.का स्थापना दिवस और जगतगुरू आदि शंकराचार्यजी की जन्म जयंती है,जो की बड़ा ही सुखद पल है,तथा महेश ने बताया की कानून के नियमो का पालन करते हुए  वैष्णव बैरागी समाज चतुःस म.प्र. परिवार द्वारा एक अनोखी प्रतियोगिता का भी सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजन किया गया है।

दिनांक 28 अप्रैल 2020 को वैष्णव बैरागी समाज का कोई भी बंधु इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है, इसके लिये वह दिनांक 28 अप्रैल 2020 को संध्या 7 बजे अपनी बालकनी (अपने घर पर) में 5 दीप लगाते हुए, (कृपया सामाजिक दूरी बनाएं रखें, जिसमें फोटो, अपना नाम, पिता का नाम, अपना पता एवं मोबाईल नंबर हमे दिए हुए नंबर 9009587758 पर भेजें,सबसे अच्छे छायाचित्र को प्रथम पुरस्कार 1100/- , द्वितीय पुरस्कार 700/- , तृतीय पुरस्कार 500/-  एवं सोशल मीडिया प्रशस्ति–पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह जानकारी वैष्णव बैरागी समाज जिला अध्यक्ष मदन बैरागी ने दी।


Share To:

Post A Comment: